4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पॉप सिंगर Britney Spears ने खोया अपना बच्चा, प्रेग्नेंसी की शुरुआत में हुआ मिसकैरेज

हॉलीवुड पॉप सिंगर ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) का मिसकैरेज हो चुका है. इस बात की जानकारी उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट साझा कर दी है. ब्रिटनी अपनी प्रेग्नेंसी की शुरुआत में थीं.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vandana Saini

•

Updated: 15 May 2022, 11:53 AM IST

पॉप सिंगर Britney Spears ने खोया अपना बच्चा, प्रेग्नेंसी की शुरुआत में हुआ मिसकैरेज

पॉप सिंगर Britney Spears ने खोया अपना बच्चा, प्रेग्नेंसी की शुरुआत में हुआ मिसकैरेज

हॉलीवुड पॉप सिंगर और स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स (Britney Spears) ने हाल में अपने इंस्टाग्राम एक बेहद इमोशनल पोस्ट साझा की है, जिसको पढ़ने के बाद आप भी इमोशनल हो जाएंगे. दरअसल, ब्रिटनी ने अपनेा बच्चा खो दिया है. जी हां, ब्रिटनी स्पीयर्स का मिसकैरेज हो चुका है, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ साझा की है. ब्रिटनी स्पीयर्स ने पिछले महीने ही अपनी प्रेग्नेंसी की (Britney Spears Pregnant) की जानकारी की थी, जिसके बाद अब उन्होंने अपने मिसकैरेज की न्यूज दी है.

ब्रिटनी स्पीयर्स ने इमोशनली पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि ‘बहुत ही दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि हमने अपना प्रेग्नेंसी की शुरुआत में ही बच्चा को खो दिया है. ये पल किसी भी पेरेंट्स के लिए दिल दहला देने वाला होता है. शायद जब तक वो दुनिया में न आ जाता, तब तक हमें ये गुड न्यूज को दुनिया के सामने बताने के लिए और इंतजार करना चाहिए था. हालांकि हम अपने बच्चे की खुशखबरी को आप सभी के साथ शेयर करने के लिए बहुत एक्साइटेड थे. एक दूसरे के लिए हमारा प्यार ही हमारी ताकत है'.

यह भी पढ़ें: कोई पहन लेता है रजाई तो, कोई हड्डियां...!; Met Gala में क्यों सेलेब्स पहनते हैं अजीबो-गरीब कपड़े?


साथ ही ब्रिटनी आगे लिखती हैं कि 'हम अपने खूबसूरत परिवार को बढ़ाने की कोशिशें जारी रखेंगे'. इससे पहले ब्रिटनी स्पीयर्स ने 11 अप्रैल को अपनी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी देते पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि ‘मैंने अपना प्रेग्नेंसी टेस्ट करवाया है और मैं मां बनने वाली हूं’. ब्रिटनी स्पीयर्स ने ये गुड न्यूज तब दी थी, जब उनका उनके पिता से चला रहा कानूनी विवाद खत्म हो चुका था. साथ ही ब्रिटनी स्पीयर्स ने ये भी कहा था कि 'उनके पिता ने उनकी और बच्चों को जन्म देने की इच्छा के बावजूद, उन्हें गर्भनिरोधक आईयूडी निकालने से रोका था'.


ब्रिटनी स्पीयर्स ने आगे लिखा था कि ‘हम अपने खूबसूरत परिवार को बढ़ाने के दिशा में कोशिश करते रहेंगे. हमें इस मुश्किल पलों में प्राइवेसी की जरुरत है’. इसके अलावा ब्रिटनी स्पीयर्स ने अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूजे के दौरान कहा था कि 'वो पैपराजी से वो बचना पसंद करेंगी'. साथ ही उन्होंने ये भी कहा था कि 'वो पहले भी प्रीनैटल डिप्रेशन से गुजर चुकी हैं जो काफी डरावना था'. ब्रिटनी ने कहा कि 'वे पेशे से पर्सनल ट्रेनर असगरी के साथ अपना परिवार बढ़ाने के लिए बेताब थीं'.

यह भी पढ़ें:'वो मेरे प्राइवेट पार्ट में कोकीन की पुड़‍िया ढूंढ़ रहा था', Johnny Depp के खिलाफ कोर्ट में गवाही देते हुए फूट-फूट कर रो पड़ीं Amber Heard

बड़ी खबरें

View All

हॉलीवुड

मनोरंजन