24 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kill BO Collection Day 8: राघव जुयाल की ‘किल’ ने मचाई धूम, 8वें दिन कलेक्शन हुआ ताबड़तोड़

Kill Box Office Collection Day 8: फिल्म 'किल' ने वीकेंड के बाद मंगलवार को भी विशाल कलेक्शन किया है।
less than 1 minute read
Google source verification
फिल्म किल ने किया 8वें दिन शानदार कलेक्शन

Kill Box Office Collection Day 8: एक्टर राघव जुयाल की फिल्म 'किल' 7 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट रही है। फिल्म की कहानी से लेकर ट्रेन जर्नी ने दर्शकों के दिलों में जागरूकता के साथ दहशत भी ला दी है। फिल्म को रिलीज हुए 1 हफ्ता हो चुका है। ऐसे में फिल्म ने जबरदस्त कलेक्शन किया है। अब अक्षय कुमार की सरफिरा और कमल हासन की फिल्म इंडियन 2 भी शुक्रवार यानी 12 जुलाई को रिलीज हो गई हैं। Sacnilk के ट्रेड के अनुसार, फिल्म किल ने दोनों फिल्मों की रिलीज के बीच शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ कलेक्शन किया है।

किल फिल्म ने 8वें दिन किया कमाल (Kill Box Office Collection Day 8)

Sacnilk के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, फिल्म किल ने 'कल्कि 2898 एडी' के साथ जबरदस्त टक्कर ली और सफलता भी हासिल की। राघव कि फिल्म 'किल' ने शुक्रवार को 11 लाख रुपए का कलेक्शन किया है। ये आंकड़ा शाम होते-होते बदल सकता है और नंबर्स ऊपर नीचे हो सकते हैं। किल का कुल कलेक्शन 11.21 करोड़ रुपए हो गया है।

यह भी पढ़ें :अक्षय कुमार को हुआ कोरोना, पॉजिटिव रिपोर्ट के बाद खुद को किया आइसोलेट

फिल्म किल को करण जौहर और गुनीत मोंगा ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह बहुत कम बजट में बनी फिल्म है। वहीं निखिल नागेश भट्ट ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग