27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवराज सिंह से लेकर लिएंडर पेस तक, इन सेलेब्स से जुड़ चुका है किम शर्मा का नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा का नाम टेनिस स्टार लिएंडर पेस से जोड़ा जा रहा है। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है। पेस से पहले एक्ट्रेस का नाम क्रिकेटर युवराज सिंह और अन्य सेलेब्स से जुड़ चुका है।

3 min read
Google source verification
kima_sharam_affairs.png

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा इन दिनों फिर से चर्चा में हैं। एक्ट्रेस को टेनिस स्टार लिएंडर पेस के साथ गोवा में स्पॉट किया गया है। गोवा ट्रिप पर दोनों साथ-साथ देखे जा रहे हैं। कुछ ऐसे फोटोज सामने आए हैं, जिन्हें देखकर कयास लगाया जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है कि उनका नाम किसी स्टार से जोड़ा जा रहा है। लिएंडर पेस से पहले भी किम शर्मा का नाम युवराज सिंह और कुछ बॉलीवुड स्टार्स से जुड़ चुका है। आइए जानते हैं किन—किन से जुड़ चुका है किम शर्मा का नाम—

युवराज सिंह
किम शर्मा का एक नाम क्रिकेटर युवराज सिंह से भी जुड़ा था। दोनों को कई बार साथ में देखा गया। इससे उनके अफेयर के चर्चे होने लगे। दोनों करीब 4 साल तक साथ रहे। हालांकि बात शादी तक नहीं पहुंच पाई। बताया जाता है कि दोनों के बीच कुछ विवाद हुए और अचानक मुलाकातें बंद हो गईं।

यह भी पढ़ें : 40 पार चुकीं एक्ट्रेस किम शर्मा ने ब्लैक बिकिनी में ढाया कहर, हॉट तस्वीर देख फैंस ने की तारीफ

कार्लोस मारिन
एक्ट्रेस का नाम स्पैनिश सिंगर कार्लोस मारिन से भी जुड़ा। मुंबई मिरर की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एक्ट्रेस कई बार सिंगर से मिलने के लिए भी गईं। बात बहुत आगे तक बढ़ी। हालांकि ये रिश्ता भी शादी में कन्वर्ट नहीं हो पाया। इनके बीच अनबन क्यों हुई, इसका पता नहीं लग पाया।

अली पुंजानी
बताया जाता है कि साल 2010 में किम ने केन्याई बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी कर ली थी। अली की यह दूसरी और किम की पहली शादी थी। हालांकि 2017 में दोनों अलग हो गए।

यह भी पढ़ें : Harshvardhan Rane ने पहली बार किम शर्मा से ब्रेकअप पर तोड़ी चुप्पी, बताया किस वजह से टूटा रिश्ता

अर्जुन खन्ना
एक्ट्रेस का नाम डिजाइनर अर्जुन खन्ना से भी जुड़ा। दोनों को कई कार्यक्रमों में साथ देखा गया था। काम के दौरान उनकी मुलाकात रिलेशन में बदल गई थी। दोनों को पता था कि उनकी शादियां हो चुकी हैं। ये रिश्ता भी ज्यादा टिक नहीं पाया।

हर्षवर्धन राणे
किम शर्मा ने अर्जुन से ब्रेकअप के बाद हर्षवर्धन राणे को डेट करना शुरू कर दिया था। कई बार उन्हें साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते भी देखा गया था। लेकिन यह रिश्ता भी अन्य रिलेशंस की तरह आगे नहीं बढ़ पाया।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग