Jee Rahe The Hum: सलमान खान की इस साल की दो सबसे बड़ी फिल्म रिलीज़ होने वाली हैं। पहली फिल्म है किसी का भाई किसी की जान और दूसरी फिल्म टाइगर 3 है। दोनों ही बड़ी फिल्में हैं। किसी का भाई किसी की जान का दर्शक काफी समय से इंतज़ार कर रहे हैं और पठान फिल्म के ब्लॉकबस्टर होने के बाद अब सलमान खान की फिल्म का दर्शक बेशब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। कुछ समय पहले फिल्म का गाना नय्यो लगदा गाना रिलीज किया गया था, जिसके डांस स्टेप को लेकर दबंग खान को खूब ट्रोल किया गया था अब फिल्म का दूसरा गाना 'जी रहे थे हम' रिलीज कर दिया गया है।