करीबी ने आगे बताया कि सलमान इस सुरक्षा घेरे के खिलाफ थे और इस पर एतराज जताया था। दोस्त ने बताया, 'सलमान को लगता है कि इस धमकी पर जितनी ज्यादा अटेंशन दी जा रही है, उससे ऐसा लग रहा है जैसे धमकी देने वाले आदमी को हम और अटेंशन दे रहे हैं। इससे धमकी देने वाले को ऐसा लगेगा कि वह अपने प्लान में सक्सेसफुल हो गया, लेकिन सलमान एकदम निडर हैं और वह डरने वाले नहीं हैं। उनका कहना है कि जो जब होना होगा, तब होगा। लेकिन फैमिली प्रेशर की वजह से सलमान ने अपनी सारी आउटिंग और प्लान कैंसल कर दिए हैं। उन्होंने सिर्फ 'किसी का भाई किसी की जान' का पोस्ट प्रोडक्शन तय वक्त पर रखा है क्योंकि इसे डीले नहीं किया जा सकता।'