माधवी ने पिछले 21 सालों से फिल्मों से दूर हैं। माधवी अब हसबैंड और बेटियों के साथ न्यूजर्सी में रहती है. माधवी ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘गिरफ्तार’ में काम किया था, जिसका गाना ‘धूप में निकला न करो रूप का रानी..” बेहद हिट रहा था. माधवी ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘अंधा कानून’ और ‘अग्निपथ’ में काम किया था।माधवी ने 1981 में बॉलीवुड में फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से कदम रखा। इसके बाद उन्होंने ‘अंधा कानून’ (1983), ‘मुझे शक्ति दो’ (1984), ‘अग्निपथ’ (1990), ‘मिसाल’ (1985), ‘गिरफ्तार’ (1985), ‘लोहा’ (1987), ‘सत्यमेव जयते’ (1987), ‘प्यार का मंदिर’ (1988), ‘स्वर्ग’ (1990), ‘जख्म’ (1989), ‘हार जीत’ (1990) सहित कई फिल्मों में काम किया। वे 1994 में आई फिल्म ‘खुदाई’ में आखिरी बार दिखीं थीं।