भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस में गिनी जाने वालीं एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह के इन दिनों कई गाने रिलीज हुए हैं, जिनको फैंस और दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अक्षरा सिंह की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है. इसके अलावा अक्षरा सिंह अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर वक्त बिताना काफी पसंद करती हैं, जिसके लिए वे हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं. हाल में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वो अपने गाने पर लिप्सिंग करती नजर आ रही हैं. फैंस को वीडियो काफी पसंद आ रहा है.