
Kriti Sanon Boldest Role In Cocktail 2 (सोर्स- एक्स)
Kriti Sanon Boldest Role In Cocktail 2: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'कॉकटेल' को लेकर चर्चा में हैं। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कृति ने खुलासा किया कि ये फिल्म उनके करियर का अब तक का सबसे ग्लैमरस और बोल्ड किरदार साबित होने वाला है। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में दर्शक उन्हें बिल्कुल अलग अंदाज में देखेंगे, जो उनके पिछले रोल्स से काफी हटकर है।
'बॉलीवुड हंगामा' के साथ बातचीत में कृति ने अपने इस नए अवतार का श्रेय फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया को दिया है। उनके मुताबिक होमी की खास विजुअल समझ और स्टाइल ने उनके अंदर छिपे एक नए और कूल व्यक्तित्व को सामने लाने में अहम भूमिका निभाई। अभिनेत्री का कहना है कि इस फिल्म के जरिए उन्होंने खुद के एक ऐसे साइड को खोजा, जिसे उन्होंने पहले कभी महसूस नहीं किया था।
इस फिल्म में कृति का किरदार सिर्फ लुक्स तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके रवैये और स्क्रीन प्रेजेंस में भी एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने हिंट दिया कि इस बार दर्शकों को उनका एक ज्यादा कॉन्फिडेंट, स्टाइलिश और बेबाक रूप देखने को मिलेगा। यही वजह है कि अभिनेत्री इस प्रोजेक्ट को अपने करियर का खास मोड़ मान रही हैं।
दिलचस्प बात ये भी है कि कृति ने ये फिल्म एक बेहद इमोशनल प्रोजेक्ट के बाद साइन की। उन्होंने बताया कि 'तेरे इश्क में' पर काम करना उनके लिए मानसिक रूप से काफी चुनौतीपूर्ण अनुभव रहा था। ऐसे में वह कुछ ऐसा करना चाहती थीं जो उन्हें हल्का और एनर्जेटिक महसूस कराए। इसी सोच के साथ उन्होंने इस फिल्म को चुना, ताकि वो एक अलग तरह की कहानी और किरदार के साथ प्रयोग कर सकें।
फिल्म में कृति के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इस मल्टीस्टारर फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही उत्सुकता बनी हुई है। खास बात यह है कि फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में सिनेमाघरों में 'धुरंधर 2' के साथ दिखाया गया था, जिससे इसकी चर्चा और तेज हो गई। ये फिल्म 19 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है और माना जा रहा है कि यह कृति के करियर की सबसे स्टाइलिश फिल्मों में से एक साबित हो सकती है।
Published on:
29 Mar 2026 08:06 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
