1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नुपूर सेनन करेगी बॉलीवुड डेब्यू, इस सॉन्ग से बनाई बॉलीवुड में अपनी पहचान

नुपूर सेनन करेगी बॉलीवुड डेब्यू, इस सॉन्ग से बनाई बॉलीवुड में अपनी पहचान
less than 1 minute read
Google source verification
अक्षय के 'फिलहाल' सॉन्ग का नया वर्जन लाएंगी नुपूर सेनन, 9 मार्च को होगा रिलीज

अक्षय के 'फिलहाल' सॉन्ग का नया वर्जन लाएंगी नुपूर सेनन, 9 मार्च को होगा रिलीज

बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन शीघ्र ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। उन्होंने फिलहाल सॉन्ग के माध्यम से अपनी पहचान बनाई है। वह प्रोड्यूसर जैकी भगनानी और दीपशिखा देशमुख के प्रोडक्शन हाउस पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले लांच हो सकती है। हालांकि उनके प्रोजेक्ट का नाम अभी तय नहीं किया गया है। लेकिन फिल्म की शूटिंग अगले साल शुरू होने की संभावना है।

आपको बता दें कि नूपुर ने अक्षय कुमार के साथ म्यूजिक वीडियो "फिलहाल" किया था। इस सॉन्ग में नूपुर और अक्षय के बीच की केमिस्ट्री और बॉन्डिंग फैंस को जमकर पसंद आई। यह सॉन्ग सुपरहिट और काफी मशहूर रहा। इस सॉन्ग के बाद से ही फैन्स को नूपुर सेनन के बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि अब फैंस का इंतजार खत्म होने वाला है ।क्योंकि वे जल्दी डेब्यू फिल्म लेकर आने वाली है।

जानकारी के अनुसार नूपुर सेनन ने अपने म्यूजिक वीडियो फ़िलहाल के माध्यम से बेहतरीन परफॉर्मेंस देकर जैकी भगनानी और दीपशिखा का ध्यान आकर्षित किया। इसीलिए अगले साल शुरू होने वाली अनटाइटल्ड फिल्म के लिए नूपुर को साइन किया गया है। हालांकि फिल्म से जुड़ी कोई खास जानकारी अभी सामने नहीं आई है। लेकिन नूपुर के लिए यह एक शानदार बॉलीवुड डेब्यू होगा। जिसकी तैयारी में अभिनेत्री जुट गई है।