स्टार स्टूडियोज, धर्मा प्रोडक्शंस, प्राइम फोकस और स्टारलाईट पिक्चर्स के द्वारा बनाई गई रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, जिसको यूट्यूब पर दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म का ट्रेलर 2:51 का है, जिसमें दिखा गया है कि कैसे रणबीर कपूर अपनी शक्तियों को पहचानता है और दुनिया बचाने की कोशिशों में लग जाता है. साथ ही फिल्म में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), नागार्जुन (Nagaarjun) और मौनी रॉय (Mauni Roy) भी अहम किरदारों में हैं.