11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोविंदा की ‘बेइज्जती’ वाले बयान पर भांजे कृष्णा ने दिया जवाब, बोले- हर किसी के समझने का तरीका…

Krishna Abhishek On Govinda: एक्टर गोविंदा ने थोड़े दिन पहले ही भांजे कृष्णा अभिषेक को लेकर कुछ ऐसा कहा था जो उन्हें बुरा लग सकता था। उन्होंने कहा था कि कई बार कृष्णा से जानबूझकर ऐसी बातें कहलवाई जाती हैं जिससे वो नाराज हो जाएं। अब भांजे ने भी इस पर रिएक्शन दिया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
Google source verification
Krushna Abhishek politely answer said i love my mama after Govinda claims he insulting me on TV

कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा को दिया जवाब

Krushna Abhishek On Govinda: गोविंदा इन दिनों अपने और पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सुनीता आहूजा ने कहा था कि गोविंदा को वह अफेयर की वजह से कभी माफ नहीं करेंगी। वहीं, अब इस पूरी पारिवारिक कलह में उनके भतीजे और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक का नाम भी घसीटा गया है। कुछ दिनों पहले गोविंदा ने कहा था कि कई लोग उनके भांजे कृष्णा के द्वारा उनकी बेइज्जी करते हैं। इसी पर अब कॉमेडियन कृष्णा ने गोविंदा को खरा जवाब दिया है।

गोविंदा को लेकर दिया कृष्णा ने ये रिएक्शन (Krushna Abhishek On Govinda)

गोविंदा ने कहा था कि, अगर आप कृष्णा के टीवी शो के फैन हैं, तो आप देखेंगे कि लेखक अक्सर उनसे ऐसी बातें कहलवाते हैं जिनसे मुझे अपमानित महसूस होता है। मैंने कृष्णा को सावधान रहने के लिए कहा है, लेकिन जब भी मैं कुछ ऐसा कहता हूं जिससे सुनीता नाराज हो जाती हैं, तो वह हमेशा गुस्सा हो जाती हैं। मुझे हमेशा यह पता नहीं होता कि कब वो नाराज हैं। मैं शांत रहने की कोशिश करता हूं लेकिन मेरे दोस्तों को भी ये बुरा लगता है।"

अब उसी पर कृष्णा अभिषेक ने हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, "मैं मामा से बहुत प्यार करता हूं और उनकी इज्जत करता हूं। वह एक लेजेंड हैं और उनके विचार वाकई 'नेक्स्ट लेवल' के होते हैं। शायद इसीलिए वह चीजों को एक अलग चश्मे से देखते हैं। एक ही बात को समझने का तरीका सबका अलग होता है। वह किसी को व्यंग्य लग सकती है और किसी को मजाक, लेकिन मैं इसे हमेशा पॉजिटिव तरीके से ही लेता हूं।"

सुनीता ने दिखाई दरियादिली (Sunita Ahuja On Krushna Abhishek)

दिलचस्प बात यह है कि घर के झगड़ों के बीच सुनीता आहूजा ने अब शांति का रास्ता अपना लिया है। उन्होंने साफ किया कि 2016 से परिवार में जो कड़वाहट थी, उसे उन्होंने पीछे छोड़ दिया है। सुनीता ने कहा, "कृष्णा मेरे सामने बड़ा हुआ है। वह और बाकी सब मेरे बच्चों जैसे हैं। मैंने पुरानी सारी बातें भुला दी हैं और अब मैं बस यही चाहती हूं कि मेरे सभी बच्चे हंसते, खेलते और खुश रहें। मेरी तरफ से सबको आशीर्वाद है।"

फिलहाल, कृष्णा के इस जवाब और सुनीता के नरम तेवरों से लग रहा है कि परिवार में मची उथल-पुथल अब जल्द ही शांत हो सकती है। फैंस भी यही उम्मीद कर रहे हैं कि गोविंदा का यह पूरा परिवार जल्द ही एक बार फिर साथ नजर आए।