29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

LUST STORIES TRAILER: महिला के जीवन पर आधारित 4 कहानियां, मनीषा से लेकर राधिका का दिखा बोल्ड अंदाज

इंटरनेशनल स्ट्रीमिंग चैनल नेटफ्लिक्स ने तीसरे ओरिजनल इंडियन फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Riya Jain

•

Updated: 19 May 2018, 12:29 PM IST

lust stories

lust stories

'ब्राह्मण नमन' और 'लव पर स्क्वैर फुट' के बाद इंटरनेशनल स्ट्रीमिंग चैनल नेटफ्लिक्स ने तीसरे ओरिजनल इंडियन फिल्म 'लस्ट स्टोरीज' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। खास बात यह है कि इसे चार दिग्गज फिल्म मेकर्स करण जौहर , जोया अख्तर, अनुराग कश्यप और दिबाकर बैनर्जी ने मिलकर बनाया है। इससे पहले यह चौकड़ी साल 2013 में फिल्म 'बॉम्बे टॉकीज' बना चुकी है। यह फिल्म15 जून को रिलीज होगी। नेटफ्लिक्स के जरिए 190 देश के लोग इसे देख सकेंगे। रॉनी स्क्रूवाला और आशी दुआ ने मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस किया है।

इस फिल्म में भी 'बॉम्बे टॉकीज' की तरह में चार छोटी कहानियां हैं। इसकी कहानी सभी फिल्मों से हटकर है। इसकी सभी कहानियां 'मॉडर्न रिलेशनशिप' की थीम पर पेश की गई हैं। फिल्म में राधिका आप्टे, भूमि पेडनेकर, मनीषा कोइराला और कियारा आडवाणी लीड रोल में हैं। इसी के साथ विकी कौशल, संजय कपूर, जयदीप अहलावत और आकाश ठोसर भी अहम किरदार निभाते नजर आएंगे।

अनुराग कश्यप

'लस्ट स्टोरीज' में अनुराग कश्यप की कहानी शादीशुदा प्रोफेसर की कहानी है जिसका अफेयर उसके स्टूडेंट के साथ होता है। राधिका आप्टे फिल्म में प्रोफेसर के रोल में नजर आएंगी। वहीं आकाश ठोसर स्टूडेंट के रोल में नजर आएंगे।

जोया अख्तर

जोया अख्तर की फिल्म एक काम वाली बाई की कहानी है जिसे अपनी मालकिन के बेटे से प्यार हो जाता है। भूमि पेडनेकर ने इस फिल्म में लीड किरदार निभाया है।

करण जौहर

करण की फिल्म में विकी कौशल और कियारा आडवाणी नजर आएंगे। दोनों की नई नवेली शादी हुई है। मगर ट्रेलर देखकर ही अंदाजा लग जाता है कि लड़की इस शादी से खुश नहीं है। बताया जा रहा है कि यह एक लेसबियन की कहानी है जिसकी शादी एक लड़के से हो जाती है। फिल्म में नेहा धूपिया भी हैं।







दिबाकर बैनर्जी

दिबाकर बैनर्जी की फिल्म एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित है। फिल्म में मनीषा कोइराला ने ऐसी पत्नी का किरदार निभाया है जिसका अफेयर उसके पति (संजय कपूर) के दोस्त (जयदीप अहलावत) से रहता है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग