29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बॉलीवुड के ये दो धुरंधर करेंगे IIFA को होस्ट, आलिया-रणबीर की परफॉर्मेंस के साथ और भी कई SURPRISES!

आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन आईफा के रॉक्स सेगमेंट को होस्ट करने वाले हैं ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amit Kumar Singh

•

Updated: 18 May 2018, 2:28 PM IST

iifa

iifa

फिल्मकार करण जौहर फिर से एक बार फिर से इंटरनेशनल फिल्म एंड एकेडमी यानी की IIFA को होस्ट करने जा रहे हैं। यह Award Function इस बार बैकांक में होने जा रहा है। ४५ वर्षीय निर्देशक ने पिछले साल भी सैफ अली खान के साथ इस शो को होस्ट किया था। इस बार एक्टर रितेश देशमुख उनके को-होस्ट होंगे। इसके अलावा आयुष्मान खुराना और कार्तिक आर्यन IFA के रॉक्स सेगमेंट को होस्ट करने वाले हैं ।

इंडस्ट्री का खास हिस्सा
IIFA से जुड़े एक प्रेस कॉन्फे्रस में करण ने बताया कि, IIFA, एक Award Ceremony से कही ज्यादा है। यह हमारी फिल्म इंडस्ट्री का काफी महत्वपूर्ण हिस्सा और एक एंटरटेनमेंट सेरेमनी से कही ज्यादा है।यह पूरी तरह से इंडस्ट्री से जुड़ा Award Function है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जहां सभी फिल्म जगत के सभी क्षेत्रो के बेस्ट टैलेंट निखरकर सामने आते हैं।

ये स्टार्स होंगे शो का हिस्सा
इस साल जो स्टार्स इस कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे उनकी लिस्ट सामने आ गई है। बताया जा रहा है कि इस साल प्रियंका चोपड़ा, शाहिद कपूर, रणबीर कपूर जैसे बड़े स्टार्स शानदार परफॅारमेंस देते हुए नजर आएंगे । प्रियंका अपनी रोमांचक परफॅारमेंस से आईफा के स्टेज पर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। बताया जा रहा है कि इस शो के लिए वह जल्द ही रिहर्सल शुरू कर देंगी । वहीं शाहिद भी अपनी आगामी फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के बीच में से वक्त निकालकर इस शो की रिहर्सल करेंगे। बता दें प्रियंका जल्द ही सलमान खान के साथ उनकी आगामी फिल्म 'भारत' से कमबैक करने जा रही हैं ।

आलिया-रणबीर भी आएंगे नजर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जो इन दिनों अपनी रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं भी इस शो में साथ परफॅार्म करने वाले हैं। इसके अलावा 'बागी 2' की जोड़ी टाइगर श्रॉफ और दिशा पटनी भी अपनी सिजलिंग कैमिस्ट्री के साथ आईफा में परफॅार्म करती हुई नजर आएगी ।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग