मां फिल्म एक हॉरर फिल्म की तरह है। पहली बार है जब काजोल किसी भूतिया फिल्म का हिस्सा बनी हैं। इस फिल्म में काजोल की एक्टिंग लोगों को काफी पसंद आ रही है। वह एक मां के रोल में काजोल की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की कहानी और एक मां का अपनी बेटी के लिए लड़ना लोगों को इंप्रेस कर रहा है। सोशल मीडिया पर पहले दिन पहला शो देखकर आए लोगों ने पोस्ट किए हैं। एक यूजर ने लिखा, "एक मां की अंधेरी ताकतों से लड़ाई। डरावनी, भावनात्मक और शक्तिशाली। #काजोल शानदार, वास्तविक और निडर हैं।” दूसरे ने लिखा, "काजोल की शानदार एक्टिंग, लेकिन फिल्म में कुछ नया नहीं है।” तीसरे ने लिखा, "जबरदस्त फिल्म, एक मां अपने बच्चों के लिए क्या कर सकती है इसे शानदार तरीके से दिखाया गया है।” एक अन्य ने लिखा, “फिल्म का पहला पार्ट काफी स्लो है लेकिन क्लाईमैक्स काफी इमोशनल और मजबूत है।”