
madhuri dixit and Renuka Shahane dance video
माधुरी दीक्षित पहली बार मराठी फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं। उनकी फिल्म ‘बकेट लिस्ट’ जल्द ही रिलीज होने वाली है। एक एक बार फिर अपने दर्शकों को रिझाने के लिए तैयार है। इन दिनों फिल्म का प्रोमोशन जोरों-शोरों से चालू है। उसी दौरान की एक वीडियो सामने आई है जिसमें माधुरी की फिल्म हम आपके हैं कौन की यादें ताजा हो जाएंगी। बता दें यह वीडियो धर्मा प्रोडक्शनस ने ही जारी किया है।
इस वीडियो में माधुरी दीक्षित अपनी ऑन स्क्रीन बहन-भाभी का किरदार निभा चुकीं एक्ट्रेस रेणुका शहाणे के साथ ‘हम आपके हैं कौन’ के गाने पर जमकर थिरकती दिखाई दे रही हैं। ये वहीं गाना है जिसने 1990 के दशक में सुपर-डुपर हिट हुआ था। इस गाने पर आज भी लोग डांस करना पसंद करते हैं। गाने को बोल हैं, 'लो चली मैं अपने देवर की बारात लेके, लो चली मैं' । इस फिल्म में रेणुका और माधुरी ने सगी बहनों का किरदार अदा किया था। पूरे 25 साल बाद उसी सुरताल पर नाचना यकीनन काबीले तारीफ है।
आपको जानकर हैरानी होगी कि फिल्म हम आपके हैं कौन सिल्वर स्क्रीन पर लगी थी और महीनों तक इस फिल्म के शोज हाउसफुल चले थे। कहा जा सकता है कि माधुरी का जादू अभी भी कायम है। अब एक बार फिर माधुरी सिनेमाई पर्दे पर अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है।
गौरतलब है कि फिल्म बकेट लिस्ट 25 मई को रिलीज होने वाली है। फिल्म में एक बार फिर माधुरी दीक्षित और रेणुका शहाणे साथ काम करती नजर आएंगी। इसी के साथ माधुरी जल्द ही करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ में भी अहम किरदार निभा रही है जिसकी शूटिंग शुरू हो गई है। यह फिल्म अगले साल रिलीज होगी। ‘कलंक’ फिल्म में वह सालों बाद को-एक्टर संजय दत्त के साथ काम करने वाली हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'टोटल धमाल' में अनिल कपूर के साथ काम करेंगी।
Published on:
20 May 2018 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
