तस्वीरों को शेयर करते हुए माधुरी दीक्षित ने खूबसूरत सा मैसज भी लिखा है। माधुरी दीक्षित लिखती हैं कि 'एक आइकॉनिक फिल्म, जो अपने समय से काफी पहले विषय पर बनी थी।' साथ ही माधुरी दीक्षित ने हैशटैग में 25thOfPremGranth भी लिखा है। इस फिल्म की कहानी समाज में भेदभाव और रेप जैसे विषय पर आधारित थी। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा पसंद नहीं किया गया, लेकिन माधुरी दीक्षित और ऋषि कपूर की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया। साथ ही फिल्म के गानें भी खूब हिट हुए।