आज भी फिल्म के गानों को पसंद किया जाता है। फिल्म में ‘माई ने माई मुंडेर पर तेरे’ हो या ‘वाह-वाह राम जी’, ‘आज हमारे दिल में’, ‘लो चली मैं’, ‘जूते दे दो पैसे ले लो’, ‘दीदी तेरा दीवाना’,‘पहला –पहला प्यार है’ और ‘मौसम का जादू’ समेत 14 गाने हैं, जिनको आज भी सुनने में मजा आता है। फिल्म के ज्यादातर गानों को दिवंगत सिंगर लता मंगेशकर और एस पी बाला सुब्रमण्यम ने गाया है।