जेनेलिया डिसूजा (Genelia D'Souza) आज यानी 5 अगस्त को अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। जेनेलिया डिसूजा ने साल 2012 में एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) को 8 साल तक डेट करने के बाद शादी कर ली थी। दोनों के दो बच्चे हैं और एक्ट्रेस अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने परिवार के साथ फोटो-वीडियो शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस को भी उनकी शेयर की गई फोटो-वीडियो पसंद आती है। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल रहता है, जिसको फैंस खूब शेयर करते हैं।