फिलहाल, वो इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं क्योंकि वो करण जौहर के कुछ बेहद आसान सवालों के जवाब तक नहीं दे पाए। जी हां, वीडियो सामने आने के बाद लोग आमिर की तुलना आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और अनन्या पांडे (Ananya Pandey) से करने लगे। दरअसल, करण ने अपने शो के दौरान रैपिड फायर राउंड में आमिर से क्रिकेट से जुड़ा एक बेहद आसान सवाल पूछा।