सभी के पसंददीदा कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के फेमस शो 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) में 'बुआ' का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस उपासना सिंह (Upasana Singh) ने साल 2021 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम रखने वाली हरनाज संधू (Harnaaz Sandhu) पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने मिस यूनिवर्स के खिलाप कोर्ट का दरवाजा खट-खटाते हुए केस भी दर्ज किया है और साथ ही हर्जाने की मांग की है। हरनाज संधू ने उपासना सिंह के प्रोडक्शन में बनी फिल्मों में काम किया है।