21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ममता कुलकर्णी का गायब हुआ भगवा चोला, दिखा स्टाइलिश अवतार, गोवा से शेयर किए VIDEO

Mamta Kulkarni Video: ममता कुलकर्णी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वह बेहद स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। लोग उनसे उनके भगवा कपड़ों को लेकर सवाल पूछ रहे हैं।

3 min read
Google source verification
Mahamandaleshwar Mamta Kulkarni return to bollywood modern look share enjoying with friends in goa

ममता कुलकर्णी का बदला लुक

Mamta Kulkarni Video: ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की उन एक्ट्रेस में से एक रही है, जिन्होंने अपने करियर में बड़ा नाम कमाया। उन्होंने बड़े-बड़े स्टार्स के साथ काम भी किया। उनकी खूबसूरती पर लोग मरते थे, लेकिन अचानक उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ साध्वी बनने का फैसला किया और श्रीयामायी ममतानंद गिरि बन गईं। उनके इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया था लेकिन ममता ने मोहमया छोड़ इस रास्ते पर जाने का फैसला किया था।

ममता कुलकर्णी का दिखा ग्लैमरस अवतार (Mamta Kulkarni Modern Look)

साल 2025 के महाकुंभ में भी उन्हें दुनिया ने भगवा वस्त्रों, रुद्राक्ष की मालाओं और 'श्री यमाई ममता नंदगिरी' के रूप में देखा था। लेकिन अचानक एक साल बाद वह बदल गई हैं। ममता का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह गोवा के समुद्र तटों पर अपने दोस्तों के साथ छुट्टियां मनाती नजर आ रही हैं। जैसे ही लोगों की नजर उनके वीडियो पर पड़ी हर कोई हैरान रह गया और उनके दोबारा बॉलीवुड में एंट्री के कयास लगाने लगा।

साध्वी का चोला हुआ गायब (Mamta Kulkarni Season 3 of Laughter Chefs)

ममता कुलकर्णी के गोवा ट्रिप से जो वीडियो वायरल हो रहे हैं उसमें वह अपने पुराने वाले ग्लैमरस अवतार में दिखाई दे रही हैं। उन्होंने भगवा चोला साइड में रख दिया है और वेस्टर्न आउटफिट्स में दोस्तों के साथ मस्ती करती दिख रही हैं। हाल ही में उन्हें टीवी शो 'लाफ्टर शेफ 3' के सेट पर भी देखा गया था, जो करीब 25 साल बाद उनका छोटे पर्दे पर कमबैक माना जा रहा है। ममता को इस तरह अचानक आध्यात्मिक दुनिया से निकलकर मॉडर्न लाइफस्टाइल में लौटते देख उनके फॉलोअर्स दंग हैं।

सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया (Mamta Kulkarni News)

ममता ने खुद अपने इस ट्रिप की कई वीडियो क्लिप्स शेयर किए हैं, जिनमें वह मोबाइल से व्लॉगिंग करती और अपने दोस्तों से मिलवाती दिख रही हैं। इन वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा, "क्या चंदन का टीका और भगवा अब साइड में रख दिया?" वहीं कुछ लोग उन्हें 'नकली साध्वी' बताकर ट्रोल कर रहे हैं। हालांकि, कुछ समर्थकों का कहना है कि उनके गले में अब भी रुद्राक्ष की माला दिख रही है, जिसका मतलब है कि उनकी आस्था खत्म नहीं हुई है।

ममता कुलकर्णी ने की थी तपस्या

याद दिला दें कि ममता कुलकर्णी पिछले साल महाकुंभ में नजर आई थीं और उन्हें 'महामंडलेश्वर' की उपाधि दी गई थी। तब उन्होंने बताया था कि साल 2000 से वह अपने गुरु श्री चैतन्य गगन गिरी नाथ के सानिध्य में तपस्या कर रही हैं। 23 साल के कड़े ध्यान और कठिन परीक्षाओं के बाद उन्हें यह पद मिला है।

ममता ने भगवा कपड़ों को लेकर दिया था ये बयान

जब ममता से उनके पहनावे और भविष्य के बारे में पूछा गया था, तो उन्होंने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि वह 'मध्यम मार्गी' हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर से बातचीत में कहा था, "महालक्ष्मी त्रिपाठी का अखाड़ा यह आजादी देता है कि आप अपनी साधना के साथ-साथ भौतिक जीवन भी जी सकते हैं। यह बीच का रास्ता है, जहां आपको केवल भगवा कपड़ों में ही बंधे रहने की जरूरत नहीं है।" फिलहाल, ममता कुलकर्णी का यह 'वेकेशन ब्रेक' यह साबित करता है कि वह अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही हैं- चाहे वह कुंभ की धूल हो या गोवा की रेत।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग