scriptबहन अंशुला को अकेली छोड़ ‘जनता कर्फ्यू’ के बीच मलाइका के पास पहुंचे अर्जुन कपूर, किया ऐसा काम, किसी को नहीं थी उम्मीद | Malaika Arora, Arjun Kapoor come together to cheer during JantaCurfew | Patrika News

बहन अंशुला को अकेली छोड़ ‘जनता कर्फ्यू’ के बीच मलाइका के पास पहुंचे अर्जुन कपूर, किया ऐसा काम, किसी को नहीं थी उम्मीद

locationमुंबईPublished: Mar 23, 2020 10:38:05 am

‘जनता कर्फ्यू’ के बीच मलइका अरोड़ा से मिलने पहुंचे अभिनेता अर्जुन कपूर, बालकनी में किया ऐसा काम…

arjun kapoor, malaika arora

arjun kapoor, malaika arora

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Naredra Modi) ने देश के नाम संबोधन में 22 मार्च को देशभर के लोगों से ‘जनता कर्फ्यू’ की अपील की थी। लोगों ना केवल ‘जनता कर्फ्यू’ का पालन किया बल्कि ताली और थाली बजाकर कोरोना वायरस जैसे संक्रमण के बीच अपनी सेवाएं दे रहे देश के वीरों को सेल्यूट भी किया। आमजन से लेकर सेलेब्स ने भी शाम पांच बजे पांच मिनट तक ताली बजाने से लेकर शंख बजाकर निस्वार्थ भाव से लोगों को सेवाएं दे रहे ‘कोरोना वीरों’ का सम्मान किया। लेकिन ‘जनता कर्फ्यू’ के बीच भी अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) अपनी लेडी लव मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) से मिले बिना नहीं रह सके। बहन अंशुला कपूर को घर छोड़कर अर्जुन, मलाइका के घर पर दिखे।

 

arjun kapoor, malaika arora

सेल्फ आइसोलेशन में मलाइका
अर्जुन और मलाइका ने अपने अपार्टमेंट की बालकनी में खड़े होकर खूब तालियां बजाई। बता दें कि अर्जुन और मलाइका दोनों ही अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली स्वीकार कर चुके हैं। दोनों की शादी रचाने की चर्चा भी जोरो पर है। दोनों को अक्सर साथ घूमते और टाइम स्पेंड करते देखा जाता है। हालांकि, इन दिनों मलाइका सेल्फ आइसोलेशन में है। इस दौरान ये पहली बार है जब ये दोनों साथ दिखाई दिए हैं।

 

anushla.jpg

अकेली नजर आईं अंशुला
‘जनता कर्फ्यू’ के दिन अर्जुन कपूर की बहन अंशुला अपने घर की बालकनी में अकेली ही ताली बजाती नजर आईं। उनके अलावा उनके चाचा अनिल कपूर भी अपने परिवार के साथ बालकनी में ताली बजाते दिखे।

arjun kapoor, malaika arora

बता दें कि कोरोना वायरस तेजी से फैलता जा रहा है। अब तक भारत में कोरोना से पीड़ित मरीजों का आंकड़ा 341 पर पहुंच चुका है। वहीं देश में छह मौतें भी हो चुकी हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो