5 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मलाइका ने अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद अपने फैसले पर किया पोस्ट! बोलीं- आपकी सोच…

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: मलाइका अरोड़ा का जबसे अर्जुन कपूर से रिश्ता टूटा है वह काफी बदल गई हैं। अब उन्होंने नया पोस्ट किया है जिसे पढ़कर फैंस भी अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup

Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के रिश्ते को खत्म हुए काफी अरसा बीत गया है। एक- दूसरे से खुद से ज्यादा प्यार करने वाले लव बर्ड्स ऐसे अलग हो जाएंगे किसी ने सोचा भी नहीं था। कपल की शादी की खबरें चल रही थी और फिर अचानक दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। ब्रेकअप के बाद से ही अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा दोनों काफी बदले-बदले नजर आते हैं। वहीं, इंस्टाग्राम पर दोनों अपने दिल के दर्द को और मन की बातों को पोस्ट के जरिए एक दूसरे तक पहुंचाते रहते हैं। अब एक बार फिर मलाइका ने ब्रेकअप के महीनों बाद शांति, फैसले और सोच को लेकर बात की है। उन्होंने जो लिखा उसे पढ़कर फैंस का कहना है कि मलाइका ने जो अर्जुन से दूरी को लेकर फैसला किया है वह काफी सोच समझकर लिया है और वह अपने फैसले पर पछतावा महसूस नहीं करतीं हैं।

मलाइका अरोड़ा ने किया शांति को लेकर पोस्ट (Malaika Arora Arjun Kapoor Breakup)

मलाइका अरोड़ा इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने हर दिन की अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बेटे अरहान खान के साथ एक रेस्टोरेंट खोला है वह उसी की फोटो शेयर करती रहती हैं, लेकिन इस बीच मलाइका ने अब एक पोस्ट किया है। जिसे फैंस अर्जुन कपूर से ब्रेकअप को लेकर जोड़ रहे हैं। मलाइका ने लिखा, “आप जितने शांत रहेंगे, आपकी सोच उतनी ही साफ होगी। आपके फैसले शांति से आते हैं, प्रतिक्रिया से नहीं”। इस पोस्ट के बाद से फैंस का कहना है कि मलाइका और अर्जुन ने जो ब्रेकअप का फैसला लिया वह शांत रहकर लिया है।

यह भी पढ़ें:युजवेंद्र चहल से तलाक की खबरों के बीच धनश्री का आया ये रिएक्शन! बोलीं- अब और नहीं…

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का हो चुका है ब्रेकअप (Malaika Arora Instagram)

मलाइका अरोड़ा के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, “मलाइका आप हमेशा पॉजिटिव रहती हैं काफी अच्छी बात है।” दूसरे ने लिखा, “मलाइका आप और अर्जुन दोनों अब जिंदगी में आगे बढ़ते नजर आ रहे हो।” तीसरे ने लिखा, “मलाइका आप एक बेहतरीन इंसान हैं।” एक अन्य यूजर ने लिखा, "हम लोग आपकी जोड़ी को काफी मिस करते हैं।"