script

गोवा में न्यू ईयर मनाने के बाद मुंबई में Malaika Arora की पहली झलक, एथलीट लुक में आईं नजर

locationमुंबईPublished: Jan 05, 2021 07:53:55 pm

एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) ने गोवा में मनाया नया साल
अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) भी पहुंचे न्यू ईयर सेलिब्रेशन पार्टी में
गोवा से मुंबई आकर रूटीन लाइफ में लौटी एक्ट्रेस

गोवा में न्यू ईयर मनाने के बाद मुंबई में Malaika Arora की पहली झलक, एथलीक लुक में आईं नजर

गोवा में न्यू ईयर मनाने के बाद मुंबई में Malaika Arora की पहली झलक, एथलीक लुक में आईं नजर

मुंबई। नए साल का स्वागत गोवा में करने के बाद एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा ( Malaika Arora ) मुंबई लौट आई हैं। यहां पर एक्ट्रेस ने परिवार के साथ क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन में अर्जुन कपूर ( Arjun Kapoor ) भी शामिल हुए। अब वेकेशन खत्म कर एक्ट्रेस ने मुंबई में अपना डेली रूटीन शुरू कर दिया है। हाल ही वह जिम और योगा सेशन के बाद स्पॉट की गईं।

नए साल में पहली बार आउटिंग पर नजर आईं Nora Fatehi, देखें फोटोज

malika_gym_looks.png

मलाइका ने इस दौरान वाइट ड्रेस में नजर आईं। इस ड्रेस में वह पूरी तरह एथलीट लग रहीं थीं। उन्होंने प्रिंटेड स्पोर्ट्स ब्रा के साथ शॉर्ट्स पहन रखे थे। जिम सेशन के दौरान एक्ट्रेस ने सफेद जैकेट भी पहन रखी थी। दोनों सेशन के दौरान वाइट स्लीपर्स का मैच किया था। इस ड्रेस पर उन्होंने ब्लैक कलर का मास्क पहना।

अंकिता लोखंडे ने 30 लाख फॉलोअर्स बनने की मनाई खुशी, ट्रोल्स बोले-सुशांत सिंह की वजह से…

malika_arora_looks.png

इससे पहले योगा सेशन के दौरान भी एक्ट्रेस को फोटोग्राफर्स ने अपने कैमरे में कैद किया। इस दौरान उन्होंने वाइट क्रॉप टॉप और शॉर्ट्स पहने थे।

देशभर के सिनेमा मालिक बोले- सलमान की ‘राधे’ सिर्फ सिनेमाघरों में ही हो रिलीज, ये है वजह

malika_arora_gym_looks.png

न्यू ईयर पार्टी की रही चर्चा

बता दें कि पिछले दिनों उनकी न्यू ईयर पार्टी की काफी चर्चा रही। वजह थी अर्जुन कपूर का गोवा में उनको जॉइन करना। अर्जुन और मलाइका ने एक खास तस्वीर भी वहां से शेयर की। इसमें दोनों एक-दूसरे के कंधे पर हाथ रखे नजर आए। साथ में खास कैप्शन भी दिया। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज में शेयर एक फोटो में अर्जुन मलाइका के परिवार के साथ नजर आए। मलाइका के परिवार में उनके माता-पिता, भाई-बहन और उनका बेटा भी सेलिब्रेशन के लिए गोवा में था। अर्जुन ने न्यू ईयर सेलिब्रेशन के बाद अपनी इंस्टा स्टोरी में एक फोटो शेयर की। इसमें लंच की एक डिश थी। साथ ही अर्जुन ने बताया कि उनके लिए मलाइका ने लंच तैयार किया।

ट्रेंडिंग वीडियो