ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने खुलेआम इसकी आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि कोई भी व्यक्ति “एक ही दिन में” संत नहीं बन सकता। न्यूज एजेंसी पीटीआई ने बाबा रामदेव के हवाले से कहा था, “सनातन का महान कुंभ पर्व, जहां हमारी जड़ें जुड़ी हुई हैं, एक भव्य उत्सव है। यह एक पवित्र त्योहार है। कुछ लोग कुंभ के नाम पर अश्लीलता, नशा और अनुचित व्यवहार को जोड़ते हैं। यह महाकुंभ का वास्तविक सार नहीं है।” कुछ व्यक्ति, जो कल तक सांसारिक सुखों में लिप्त थे, अचानक संत बन जाते हैं या यहां तक कि एक ही दिन में महामंडलेश्वर जैसी उपाधि प्राप्त कर लेते हैं।”