15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Manikarnika Movie Teaser Out: कंगना हैं खून से लतपथ, छेड़ दिया अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध

यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर 25 जनवरी को रिलीज होगी।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rahul Yadav

Oct 02, 2018

manikarnika

manikarnika

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' का टीजर जारी किया जा चुका है। इसमें कंगना, झांसी की रानी के अवतार में खून की होली खेलती नजर आ रही हैं। इसके साथ ही ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ भारत की आजादी की लड़ाई लड़ती दिख रही हैं। फिल्म का टीजर काफी दमदार है। इससे पहले फिल्म से कंगना का लुक ट्विटर पर जारी किया गया था। इसमें तरण आदर्श ने टीजर के रिलीज होने की जानकारी दी थी। इस टीजर को दर्शक बेहद पसंद भी कर रहे हैं।

ललकार रहीं दुश्मनों को

फिल्म 'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' में कंगना एकदम झांसी की रानी के अवतार में नजर आ रही हैं। इसमें वह दुश्मनों को ललकारती हुई दिख रही हैं। चारों ओर बस जंग छिड़ी हुई है। चारों तरफ बस खून की नदियां बह रही है। टीजर की शुरुआत में अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती है और इसके आखिरी में उन्हीं की आवाज में सुनाई दे रहा है कि खूब लड़ी मरदानी वो तो झांसी वाली रानी थी। फिल्म के टीजर को ट्विटर पर इसके निर्देशक कृष जगरलामुडी ने शेयर किया है।

यह भी पढ़ेः तनश्री के समर्थन में आईं बॉलीवुड की ये अभिनेत्रियां, कहा पीड़िताओं का विश्वास करना जरूरी

झांसी की रानी के जीवन पर आधारित है फिल्म

'मणिकर्णिकाः द क्वीन ऑफ झांसी' रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित है। इसकी कहानी की बात करें तो यह सन 1857 में ब्रिटिश हूकूमत वाली ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ लड़ी गई लड़ाई और संघर्ष की कहानी है। इस फिल्म को लेकर कंगना ने जमकर मेहनत की है। इसके लिए उन्होंने घुड़सवारी, तलवार बाजी भी सिखी है। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर बन रही इस फिल्म में कंगना, रानी लक्ष्मीबाई का किरदार निभाती नजर आएंगी। यह फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस के वीकेंड पर 25 जनवरी को रिलीज होगी।

यह भी पढ़ेः Do Naina Song: सनी देओल और प्रीति जिंटा की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री, दिल को छू देने वाला है गाना

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग