27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Manoj kumar Last Rites: मनोज कुमार के अंतिम संस्कार की तैयारी पूरी, राजकीय सम्मान से होगी विदाई, Video

Manoj kumar Last Rites: देश के 'भारत कुमार' यानी मनोज कुमार के अंतिम संस्कार की तैयारियां पूरी हो गई है। इसका वीडियो भी सामने आया है।

2 min read
Google source verification
Manoj kumar Last Rites

एक्टर मनोज कुमार का अंतिम संस्कार आज

Manoj kumar Passed Away: बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार मनोज कुमार का 4 अप्रैल को निधन हो गया। उनके जाने से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। मनोज कुमार पिछले कुछ हफ्तों से मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती थे। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन के बाद मनोज कुमार के बेटे कुणाल गोस्वामी ने बताया कि उनके पिता काफी तकलीफ में थे और शुक्रवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दियआ। देशभक्ति की भावना को अंदर जलाए रखने वाले मनोज कुमार का आज यानी शनिवार 5 अप्रैल सुबह 11 अंतिम संस्कार होगा। मनोज कुमार को अंतिम विदाई राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी। जहां एक्टर पंचतत्व में विलीन होंगे वहां से वीडियो भी सामने आ रहा है। 

मनोज कुमार को राजकीय सम्मान से दी जाएगी अंतिम विदाई (Manoj kumar Last Rites)

मनोज कुमार के निधन के बाद उनके अंतिम दर्शन करने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज पहुंचे। धर्मेंद्र भी जिन्होंने उनके साथ कई फिल्मों में काम किया है। साथ ही एक्टर प्रेम चोपड़ा भी मनोज कुमार को अंतिम विदाई देने गए थे। वहीं, सलमान खान से लेकर शाहरुख खान ने अपने सीनियर एक्टर को श्रद्धांजलि दी। ऐसे में बता दें, मनोज कुमार का अंतिम संस्कार पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। वहीं से एक वीडियो भी सामने आया है। अंतिम संस्कार से पहले मनोज कुमार के घर के बाहर सन्नाटा पसरा हुआ है। मनोज कुमार के पार्थिव शरीर को लेकर हॉस्पिटल से उनके बेटे रवाना हो चुके हैं। इसका वीडियो आया है।

यह भी पढ़ें: उनके फेफड़ों में पानी भर जाता था…अरुणा ईरानी हुई भावुक और बताई Manoj Kumar के आखिरी दिनों की हालत

मनोज कुमार का अंतिम संस्कार 11 बजे किया जाएगा (Manoj kumar Video)

फिल्म निर्माता अशोक पंडित ने बताया, "मनोज जी के पार्थिव शरीर को मुंबई के कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल से उनके आवास पर ले जाया जाएगा। जहां अंतिम संस्कार और प्रार्थना की जाएगी। एक घंटे बाद हम उनके घर से पवन हाउस के पास श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए लेकर जाएंगे।” बता दें, पूरी फिल्म इंडस्ट्री गहरे सदमें में है हर कोई भारत कुमार यानी मनोज कुमार को याद कर भावुक हो रहा है।