scriptविश्व सुंदरियों की बॉलीवुड में रही धाक, अब परचम मानुषी के हाथ में, पृथ्वीराज चौहान में निभाएंगी ऐसा का किरदार | Manushi Chhillar before the Miss World Bollywood debut | Patrika News
बॉलीवुड

विश्व सुंदरियों की बॉलीवुड में रही धाक, अब परचम मानुषी के हाथ में, पृथ्वीराज चौहान में निभाएंगी ऐसा का किरदार

ऐश्वर्या राय बच्चन ने 1994 में मिस वर्ल्ड का अवॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने अभिनय की शुरुआत 1997 में मणिरत्नम के निर्देशन में बनी ….

मुंबईNov 16, 2019 / 03:59 pm

Shaitan Prajapat

Manushi Chhillar

Manushi Chhillar

नेशनल-इंटरनेशनल ब्यूटी काम्पिटिशन जीतने का मतलब है फिल्मों में काम मिलना। जहां आम लोगों को मूवीज में एंट्री के लिए संघर्ष करना पड़ता है, वहीं सौन्दर्य प्रतियोगिता जीतने वाली मॉडल्स को बेशुमार आॅफर्स मिलते हैं। ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा , लारा दत्ता, सुष्मिता सेन के बॉलीवुड में डेब्यू चर्चा में रहे। अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ गया है। ये नाम है मानुषी छिल्लर का। मिस वर्ल्ड-2017 का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर के बॉलीवुड डेब्यू की घोषणा हो गई है। मानुषी अक्षय कुमार के साथ यश राज फिल्म्स की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ से हिंदी फिल्मों में पर्दापण करेंगी। अक्षय फिल्म में पृथ्वीराज चौहान का जबकि मानुषी संयोगिता का किरदार निभाएंगी। मानुषी से पहले भी बॉलीवुड ने विश्व सुं दरियों को अपनाया है। इनमें से कुछ सफलता की कहानियां लिखने में कामयाब रहीं जबकि कुछ के हाथ नाममात्र की फिल्में ही आईं।
 Bollywood debut
पहली मिस वर्ल्ड जो मूवीज में आई
ऐश्वर्या राय बच्चन ने 1994 में मिस वर्ल्ड का अवॉर्ड अपने नाम किया था। उन्होंने अभिनय की शुरुआत 1997 में मणिरत्नम के निर्देशन में बनी तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से किया। उनकी पहली हिन्दी फिल्म ‘और प्यार हो गया’ थी। ऐश्वर्या के नाम कई सफल फिल्में हैं। इसके अलावा अभिषेक बच्चन के साथ लंबे समय बाद अनुराग कश्यप की फिल्म ‘गुलाब जामुन’ में नजर आ सकती हैं। ऐश्वर्या से पहले मिस वर्ल्ड का खिताब 1966 में रिता फारिया ने जीता था। लेकिन उन्होंने बॉलीवुड को ना कह दिया और मेडिकल क्षेत्र में कॅरियर बनाया।
 Bollywood debut
बालीवुड से पहुंची हॉलीवुड
भारतीय फिल्म अभिनेत्री, गायिका और हॉलीवुड एक्ट्रेस बन चुकी प्रियंका चोपड़ा साल 2000 में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता हैं। उन्होंने 2003 में फिल्म ‘द हीरो’ से बॉलीवुड में एंट्री की। प्रियंका टॉप की स्टार हैं और उनके खाते में सफल फिल्मों की लंबी लिस्ट है। देसी गर्ल इन दिनों अपनी वेब सीरीज ‘द व्हाइट टाइगर’ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले दिनों इसकी शूटिंग देश की राजधानी दिल्ली में हुई।
 Bollywood debut
मां और टेलर ने डिजाइन किया ड्रेस
एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब जीता। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 16 साल थी। मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता के समय उन्होंने अपनी ड्रेस किसी डिजाइनर से नहीं बनवाई थी। उनकी मां और मीना बाजार के एक टेलर ने मिलकर उनका ड्रेस डिजाइन किया था। महेश भट्ट की फिल्म ‘दस्तक’ (1996) से उन्होंने बॉलीवुड में अपने कॅरियर की शुरुआत की। सुष्मिता ने ‘आंखे’, ‘समय’, ‘मैं हूं ना’, ‘बेवफा’, ‘नो प्रोबलम’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
अक्षय के साथ किया डेब्यू
अभिनेत्री लारा दत्ता ने साल 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया। इसी साल प्रियंका चोपड़ा भी मिस वर्ल्ड बनीं। उन्होंने साल 2003 में फिल्म ‘अंदाज’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म में उनके अपोजिट अक्षय कुमार थे। एक्ट्रेस ने मस्ती, नो एंट्री, फना, पार्टनर, बिल्लू, हाउसफुल और डॉन 2 जैसी फिल्मों में काम किया है। उन्होंने इंडियन टेनिस प्लेयर महेश भूपति से साल 2011 में शादी की।
मिस इंडिया विनर्स भी छाई मूवीज में
विश्व स्तर की सौन्दर्य प्रतियोगिताओं के भारतीय विनर्स के अलावा मिस इंडिया और मिस एशिया पैसेफिक जीतने वाली मॉडल्स के लिए भी बॉलीवुड मुफीद कॅरियर के रूप में पहली च्वॉइस होता है। इस फेहरिस्त में कई नाम हैं। सबसे पहले नाम आता है जूही चावला का। जूही ने साल 1984 में मिस इंडिया बनीं और मूवीज में एंट्री लेने में कामयाब रहीं। शिल्पा शिरोडकर की छोटी बहन नम्रता शिरोडकर 1993 में मिस इंडिया बनीं। एक्ट्रेस गुल पनाग ने 1999 में मिस इंडिया का खिताब अपने नाम किया। साल 2002 में एक्ट्रेस नेहा धूपिया मिस इंडिया बनीं। जीनत अमान साउथ एशिया की पहली ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने मिस एशिया पैसेफिक का खिताब अपने नाम किया। उन्होंने ये खिताब 1970 में जीता। दीया मिर्जा ने साल 2000 में मिस एशिया पैसेफिक का अवार्ड अपने नाम किया।

Home / Entertainment / Bollywood / विश्व सुंदरियों की बॉलीवुड में रही धाक, अब परचम मानुषी के हाथ में, पृथ्वीराज चौहान में निभाएंगी ऐसा का किरदार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो