30 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बायोपिक फिल्मों के बहुत आॅफर आ रहे हैं: दीपिका

दीपिका ने कहा,'आजकल बॉलीवुड में बहुत सारी बायोपिक बन रही हैं।
2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Aug 29, 2018

deepika padukone

deepika padukone

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण का कहना है कि उन्हें इन दिनों बहुत सारी बायोपिक फिल्में ऑफर की जा रही हैं। दीपिका पादुकोण की इस वर्ष फिल्म 'पद्मावत' प्रदर्शित हुई थी। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म 'पद्मावत' में दीपिका ने 'महारानी पद्मावती' की भूमिका निभाई थी। दीपिका की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की थी। वहीं बॉलीवुड में इन दिनों बायोपिक फिल्मों के निर्माण का चलन जोरों पर है। हाल ही में दीपिका ने मीडिया से एक बातचीत के दौरान बायोपिक और इंडस्ट्री में महिलाओं को मिल रहे रोल्स के बारे में बातचीत की।

बॉलीवुड में बन रही काफी बायोपिक फिल्में:
बॉलीवुड में बायोपिक कंटेंट को लेकर दीपिका ने कहा,'आजकल बॉलीवुड में बहुत सारी बायोपिक बन रही हैं। पिछले कुछ महीनों में मुझे बहुत सारी बायोपिक ऑफर की गईं। जिन पर बायोपिक बनती है, वे सब बहुत महान और शक्तिशाली होते हैं। लेकिन जब बात एक फिल्म की आती है तो काफी कुछ निर्भर करता है कि एक बिंदु के बाद, आप उन संघर्षो के बारे में कितना बताने जा रहे हैं।'

महिलाओं के रोल को लेकर कमी नहीं:
महिलाओं के किरदार को लेकर दीपिका का मानना है कि एक आम आदमी की जीवन यात्रा भी उतनी ही मुश्किल होती है, जितनी की किसी संघर्षशील इंसान की। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता अब बॉलीवुड में महिलाओं के रोल को लेकर कोई कमी है। महिलाओं के लिए यहां बदलाव आया है। आज उन्हें जिस तरीके से फिल्मों में एक मजबूत किरदार निभाने को मिलता है, यह पहले के मुकाबले काफी बदल गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'फिल्मों में आज महिलाएं एक ऐसी जगह पर हैं, जहां उन्हें किसी चीज के लिए इंतजार नहीं करना पड़ता। उनका किरदार मजबूत होता है। एक स्पेसिफिक कंटेंट के लिए भी महिलाओं को अप्रोच किया जाता है।

पसंदीदा फिल्म 'पीकू':
दीपिका से जब उनकी पसंदीदा फिल्म के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि फिल्म 'पीकू' उनकी हर समय की पसंदीदा फिल्म है। ऐसा इसीलिए नहीं क्योंकि वह इस फिल्म में हैं। बल्कि यह उन्हें एक फिल्म के तौर पर पसंद है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग