मसाबा ने कहा,'जब भी मैं अपने एक मित्र से पूछती थी कि मुझे कैसे कपड़े पहनने चाहिए या क्या सब्जेक्ट पढ़ना चाहिए या कौनसा खेल खेलना चाहिए, वह हमेशा मेरे स्कीन कलर की बात सामने ले आता। मुझे लगा ये क्या बात है।' बरखा दत्त से बातचीत में मसाबा ने बताया,'मेरे स्कीन कलर के अलावा मेरे माता-पिता के संबंध से ज्यादा सुनना पड़ता था। मुझे याद है कि मुझे कई बार नाजायज औलाद तक कहा जाता था। मेरे स्कूल के बहुत से लड़के पूछते थे कि क्या यह नाजायज है? मुझे इसका मतलब पता नहीं था। इसलिए मैंने अपनी मां से पूछा कि इसका क्या अर्थ होता है। मां ने मुझे इसका मतलब एक किताब के माध्यम से समझाया। उन्होंने कहा कि इसका मतलब यह होता है और ऐसे और कमेंट्स के लिए तैयार रहो।