एक्टर और सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है। इसमें उन्होने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वह मेट गाला 2025 के कार्ड को दिखाते हुए कह रहे हैं, “इस कार्ड का लंबे समय से इंतजार कर रहा था। ये कोई छोटा-मोटा कार्ड नहीं है ये है मेट गाला 2025 का कार्ड। जिसकी थीम डैंडीज्म।” इसके साथ ही दिलजीत ने मेट गाला 2025 के कार्ड को पूरा पढ़कर बताया और फिर उन्होंने अपने वीडियो के कैप्शन में फैंस से सवाल भी किया। उन्होंने लिखा, "मेट गाला, की पाई फेर?" ("तो मुझे क्या पहनना चाहिए?")।” मेट गाला को शुरू होने में कुछ ही घंटे हैं और सिंगर के पोस्ट से लगता है कि वह अपने कपड़ों को लेकर काफी कंफ्यूज हैं। सोशल मीडिया पर दिलजीत को लेकर उनके फैंस खूब कमेंट कर रहे हैं और खुश हो रहे हैं।