Raid 2 Day 4: अजय देवगन की फिल्म रेड 2 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं। फिल्म की कमाई जहां ओपनिंग के बाद घटने लगी थी वहीं, फिल्म ने रविवार को ऐसी छलांग लगाई की 'द भूतनी' और केसरी 2 जैसी फिल्में देखती रह गई है। पहले रविवार को ही रेड 2 ने धुआंधार कमाई कर डाली है। फिल्म से और अजय देवगन से जो दर्शकों को उम्मीद थी फिल्म उस पर खरी उतर रही है। दरअसल, पिछले दिनों अजय की फिल्म ‘आजाद’ बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी, अब ‘रेड 2’ ने इसकी भरपाई कर दी है। आइये जानते हैं बड़ी-बड़ी फिल्मों को धूल चटाकर रेड 2 ने रविवार को चौथे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है…