शाहिद इंडस्ट्ररी के जाने-माने कलाकार हैं। अपनी जबरदस्त एक्टिंग और चॉकलेटी लुक की वजह से उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इन सबके बावजूद उन्होंने एक आम लड़की से शादी करने का फैसला किया, जिसका इंडस्ट्री से कोई ताल्लुक नहीं रहा। बता दें कि शादी से पहले शाहिद का नाम इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों के साथ जोड़ा गया, जिसमें करीना कपूर खान भी शामिल थीॆ। दोनों का यह रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच पाया, फिर मीरा राजपूत उनकी जिंदगी में आईं। 2015 में शाहिद और मीरा राजपूत शादी के बंधन में बंध गए थे।