2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एक वक़्त के खाने के लिए पार्टियों में डांस करते थे मिथुन चक्रवर्ती, पैसे बचाने के लिए किया था कुछ ऐसा काम

मिथुन चक्रवर्ती एक जवान में बड़ी बड़ी पार्टियों में डान्स करते थे सिर्फ़ एक वक़्त के खाना खाने के लिए, इस बात का ख़ुलासा ख़ुद मिथुन चक्रवर्ती ने ही किया हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Manisha Verma

•

Updated: 21 Jan 2022, 7:27 PM IST

1280px-mitun-chakraborty-e1628400991909.jpg

बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी शानदार डांस और एक्टिंग के बदौलत लोगों के दिलों में राज किया हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने अपना नाम बनाने के लिए काफ़ी मेहनत की हैं। मिथुन चक्रवर्ती को लोग आज भी उनकी मेहनत और काम के लिए जानते हैं। मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी स्ट्रगल लाइफ़ के बारे में ‘हुनरबाज देश की शान’ के शो में कुछ अनसुनी बातों को बताया हैं।

मिथुन चक्रवर्ती इस शो के एक कंटेस्टेंट से बात करते हुए कहते हैं कि वह जब मुंबई आए थे तो उनके पास रहने की भी जगह नहीं थी। वो किसी भी बिल्डिंग के ऊपर छत पर टंकी के पीछे जाकर छुप जाते थे और वहीं पर वो सो जाते थे छुपना उन्हें इसलिए पड़ता था क्योंकि उन्हें गार्ड न देख ले।

मिथुन स्ट्रगल के दिनों को बताते हुए रोने लगे। वहां बैठे और भी लोग भावुक हो गए। मिथुन चक्रवर्ती अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बताते हुए कहते हैं कि वह कभी सोचे ही नहीं थे कि उन्हें कोई हीरो का रोल भी मिलेगा। इसलिए उन्होंने विलेन का रोल करने का फ़ैसला कर लिया। मिथुन चक्रवर्ती बताते हैं जब उन्हें थोड़ा बहुत काम मिलने लगा तो तब भी वह पैदल जाया करते थे कि वह थोड़ा सा पैसे बचा ले।

मिथुन चक्रवर्ती ने अपने करियर की शुरुआती दौर के बारे में बताते हुए कहा कि उन्हें अपने सावले स्किन टोन के कारण कई सारे रिजेक्शन भी मिले। तब उन्होंने यह फ़ैसला किया कि वह लोगों को अपना डांसिंग स्किल्स दिखाएंगे। जिससे लोग उनकी सकल को ना देख कर उनकी नज़र उनके पैरों पड़ रहें।

आपको बता दें कि मिथुन चक्रवर्ती अपनी शुरुआती करियर के बारे में बताते हुए इमोशनल हो गए। ‘हुनरबाज देश की शान’ को होस्ट भारती सिंह और हर्ष लंबाचिया कर रहे हैं। इस शो में मिथुन चक्रवर्ती परिणीति चोपड़ा और करण जौहर जज हैं।

यह भी पढ़े- अमिताभ के साथ काम करने के बाद रात भर रोती रही थी यह अभिनेत्री, जाने ऐसा क्या हुआ