'क्या हुआ तेरा वादा', 'ये दुनिया ये महफिल', 'तेरी बिंदिया रे', 'ये चांद सा रोशन चेहरा' और 'गुलाबी आंखें जो तेरी देखी' जैसे न जाने कितने और अनगिनत बेहतरीन गानें बॉलीवुड और संगीत प्रेमियों को देने वाले मशहूर और दिग्गज सिंगर मोहम्मद रफी (Mohmmad Rafi) आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गाने आज भी उनकी यादों को ताजा रखे हुए हैं। उनके ऐसे कई गाने हैं, जो आज भी सफर में, अकेलेपन में, पार्टियों और महफिलों में लोगों के साथी बने हुए हैं। आज भी जब उनके इन गानों को सुनते हैं तो उनके मुंह से एक ही बात निकलती है 'वहा!.. एक आवाज है, क्या बोल हैं'।