
Mujtaba Aziz Naza Dhurandhar 2 Song Removed (सोर्स- एक्स)
Mujtaba Aziz Naza Dhurandhar 2 Song Removed: रणवीर सिंह की बहुचर्चित फिल्म 'धुरंधर 2' लगातार चर्चा में बनी हुई है, लेकिन इस बार फिल्म की कहानी या कलेक्शन नहीं बल्कि एक गाने को लेकर नया खुलासा सामने आया है। मशहूर कव्वाली गायक मुज्तबा अजीज नाजा ने हाल ही में बताया कि उनका गाना ‘डोंगरी के सुल्तान’, जिसे बड़े पैमाने पर शूट किया गया था, अंतिम एडिट में फिल्म से हटा दिया गया। इस खुलासे ने फिल्म के फैंस को भी चौंका दिया है।
मुज्तबा अजीज नाजा के मुताबिक, ये गाना फिल्म के एक अहम सीन का हिस्सा था जिसमें रणवीर सिंह द्वारा निभाए गए किरदार हमजा अली मजारी की चुनावी जीत के बाद वापसी का जश्न दिखाया गया था। ये पूरा सीन काफी भव्य तरीके से तैयार किया गया था और इसमें बड़े स्तर पर सेटअप लगाया गया था।
उन्होंने बताया कि इस गाने की शूटिंग के दौरान कार में रणवीर सिंह और राकेश बेदी का सीन फिल्माया गया था, जबकि साथ ही ट्रक पर बैंड की परफॉर्मेंस भी दिखाई गई थी। पूरा माहौल जश्न के रंग में डूबा हुआ था, जिससे सीन को खास बनाने की कोशिश की गई थी।
नाजा ने ये भी बताया कि सिर्फ ‘डोंगरी के सुल्तान’ ही नहीं, बल्कि इसके साथ दो और गानों की शूटिंग की गई थी- 'जुम्मा चुम्मा दे दे' और 'अपनी तो जैसे तैसे' का कवर वर्जन भी फिल्माया गया था। इन सभी गानों को एक ही दिन में शूट किया गया था और पूरी टीम ने इसके लिए काफी मेहनत की थी।
हालांकि, इतनी तैयारी और शूटिंग के बावजूद अंतिम संस्करण में इन तीनों गानों को फिल्म से हटा दिया गया, जिससे गायक खुद भी हैरान हैं।
जानकारी के अनुसार, इन गानों की शूटिंग पिछले साल रमजान के दौरान साउथ मुंबई में की गई थी। इस दौरान फिल्म के निर्देशक आदित्य धर खुद सेट पर मौजूद थे और उन्होंने गानों के चयन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।
मुज्तबा अजीज नाजा ने निर्देशक की तारीफ करते हुए बताया कि उन्होंने गाने की शैली को लेकर खास सुझाव भी दिए थे और परफॉर्मेंस को बेहतर बनाने के लिए उन्हें अपने वाद्य यंत्र बोंगो को खास अंदाज में बजाने के लिए प्रेरित किया था।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि गायक को खुद भी यह जानकारी नहीं है कि इतने बड़े स्तर पर शूट किए गए इन गानों को फिल्म से क्यों हटाया गया। उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद कई फैन क्लब उनसे लगातार इस गाने के बारे में पूछ रहे हैं, लेकिन उनके पास इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं है।
यह खुलासा सामने आने के बाद फिल्म के प्रशंसकों के बीच भी चर्चा तेज हो गई है कि आखिर इतने बड़े सीन को अंतिम एडिट से हटाने का फैसला क्यों लिया गया।
हालांकि फिल्म से गाना हटने के बावजूद मुज्तबा अजीज नाजा ने अपने प्रशंसकों के लिए खुशखबरी दी है। उन्होंने बताया कि इस गाने के अधिकार उनके पास हैं और अब वह इसका एक अलग आधिकारिक वीडियो तैयार कर रहे हैं।
उनके अनुसार, पहले इस गाने का सिर्फ ऑडियो उपलब्ध था, लेकिन अब इसके लिए एक खास वीडियो बनाया जा रहा है, जिसे जल्द ही रिलीज किया जाएगा। ऐसे में फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही ‘डोंगरी के सुल्तान’ का पूरा वीडियो देखने को मिलेगा
Updated on:
24 Mar 2026 01:51 pm
Published on:
24 Mar 2026 01:50 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
