21 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai Crime Branch का बड़ा एक्शन! रणवीर सिंह के धमकी मामले में LOC जारी, जांच में जुटी पुलिस

Mumbai Crime Branch Issues LOC Against Lawrence Bishnoi Aide Harry Boxer: मुंबई Crime Branch ने रणवीर सिंह को दी गई धमकी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ LOC जारी कर दिया है

2 min read
Google source verification
Mumbai Crime Branch का बड़ा एक्शन! रणवीर सिंह के धमकी मामले में LOC जारी, जांच में जुटी पुलिस

रणवीर सिंह (सोर्स: X @RanveerOfficial के अकाउंट द्वारा)

Mumbai Crime Branch Issues LOC Against Lawrence Bishnoi Aide Harry Boxer: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह को धमकी मिलने के मामले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने बड़े कदम उठाते हुए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कथित सदस्य हरिचंद्र उर्फ हैरी बॉक्सर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है। ये कार्रवाई रणवीर सिंह के मैनेजर को मिले धमकी भरे वॉइस नोट और रंगदारी भरे मांग की जांच के बाद की गई।

धमकी भरा वॉइस नोट एक अमेरिकी फोन नंबर से भेजा

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि धमकी भरा वॉइस नोट एक अमेरिकी फोन नंबर से भेजा था, जिसमें 20 करोड़ रुपये की रंगदारी की मांग की गई थी और इससे पहले मिली जानकारी के मुताबिक रणवीर सिंह को गैंग के सदस्यों से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी और जान से मारने की धमकी भी मिली थी।

इतना ही नहीं, एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि ये वॉइस नोट रणवीर के मैनेजर के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया था, जिसमें वॉइस मैसेज में धमकाने वाले ने खुद को 'हैरी बॉक्सर' बताया। दरअसल, इस धमकी भरे मैसेज को जांचने के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच ने पंजाब और हरियाणा की जांच एजेंसियों को सहयोग के लिए पत्र लिखा है। साथ ही, अमेरिका के अधिकारीयों से भी फोन नंबर की तकनीकी जानकारी जुटाने के लिए आधिकारिक संपर्क भी किए गए।

धमकी भरे मैसेज का वक्त संवेदनशील है

शुरुआती जांच में पता चला कि जिस आवाज में वो व्यक्ति बात कर रहा था, वो हैरी बॉक्सर से मेल खाती है, लेकिन अभी इस बात को पूरी तरह से साबित करने के लिए और सबूत जुटाए जा रहे हैं। साथ ही, धमकी भरे मैसेज का वक्त भी खासा संवेदनशील है, क्योंकि ये फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी के घर के बाहर हुई फायरिंग की घटना के तुरंत बाद भेजा गया था, जिससे हाई-प्रोफाइल लोगों से जुड़े डराने-धमकाने के संभावित पैटर्न के बारे में चिंता बढ़ गई है। फिलहाल, क्राइम ब्रांच ने एक्टर के मैनेजर का बयान दर्ज किया है और मामले से जुड़े डिजिटल और फोरेंसिक सबूतों की जांच जारी रखे हुए है।