24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मर्डर की साजिश ने पलट दी किस्मत, एक्ट्रेस का करियर हो गया तबाह, बर्बाद हुआ सबकुछ

Pratibha Sinha Films: मर्डर की साजिश ने एक्ट्रेस की जिंदगी पूरी तरह से बदल कर रख दी। जो दौर उनकी कला और मेहनत से चमक रहा था, वो अचानक ही काले घोर अंधकार में बदल गया।

2 min read
Google source verification
मर्डर की साजिश ने पलट दी किस्मत, एक्ट्रेस का करियर हो गया तबाह, बर्बाद हुआ सबकुछ

एक्ट्रेस प्रतिभा सिन्हा (सोर्स: IMDb)

Pratibha Sinha Films: 90 के दशक की शुरुआत में जब करिश्मा कपूर, रवीना टंडन और पूजा भट्ट जैसे स्टार किड्स ने बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की तैयारी में थे, तब उसी दौर में एक और फिल्मी परिवार की बेटी ने इंडस्ट्री में पाव जमाना शूरू किया, जिसका नाम था Pratibha Sinha। आज भी उन्हें 1996 की सुपरहिट फिल्म Raja Hindustani के फेमस गाने "परदेसी" में उनके छोटे लेकिन प्रभावशाली रोल के लिए याद किया जाता है। बता दें, इस गाने से जुड़ा एक निजी रिश्ता उनकी जिंदगी का रुख हमेशा के लिए बदल गया।

गॉसिप कॉलम का हिस्सा बन गईं

प्रतिभा सिन्हा ने 1992 में फिल्म 'महबूब मेरे महबूब' से बॉलीवुड में कदम रखा था, जो बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा सकी। इसके बाद भी उनकी स्क्रीन प्रेजेंस और फिल्मी बैकग्राउंड के चलते उन्हें काम मिलता रहा। दूसरी फिल्म 'कल की आवाज' के दौरान उनका संपर्क फेमस कमपोजर जोड़ी Nadeem Saifi और Shravan Rathod से हुआ। उस समय ये जोड़ी फिल्म 'Aashiqui' की सक्सेस के बाद इंडस्ट्री के शिखर पर थी।

कहा जाता है कि कल की आवाज का म्यूजिक एल्बम अपने दौर के सबसे ज्यादा बिकने वाले एल्बमों में शामिल था। म्यूजिक सिटिंग्स के दौरान प्रतिभा और नदीम के बीच नजदीकियां बढ़ीं, जो जल्द ही गॉसिप कॉलम का हिस्सा बन गईं, लेकिन प्रतिभा की मां दिग्गज अदाकारा माला सिन्हा, इस रिश्ते से खुश नहीं थीं। उनकी आपत्ति की कई वजहें थीं, क्योंकि नदीम पहले से शादीशुदा थे और उनके बच्चे थे, जो दोनों अलग-अलग धर्मों से ताल्लुक रखते थे। साथ ही, उन्हें ये डर था कि ये रिश्ता प्रतिभा के करियर पर असर डाल रहा है।

भविष्यवाणी हुई सच

इसी बीच 1996 में प्रतिभा फिल्म Raja Hindustani के गाने "परदेसी" में नजर आईं। फिल्म के निर्देशक Dharmesh Darshan ने एक इंटरव्यू में बताया था कि प्रतिभा ने ये गाना दोस्ती के चलते बिना फीस लिए किया था। इसके बाद उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि लोग उन्हें इसी गाने से याद रखेंगे और वक्त ने इसे सच साबित कर दिया। बताया जा रहा है कि Aditya Chopra उन्हें Dilwale Dulhania Le Jayenge में एक अहम रोल के लिए दिख रहे थे, जो बाद में Mandira Bedi को मिला, लेकिन प्रतिभा ने निजी कारणों से ये अवसर ठुकरा दिया।

म्यूजिक इंडस्ट्री को झकझोर देने वाली घटना

इतना ही नहीं, 1997 में म्यूजिक इंडस्ट्री को झकझोर देने वाली घटना हुई, Gulshan Kumar की हत्या। जांच के दौरान मीडिया रिपोर्ट्स में नदीम सैफी का नाम सामने आया, जिसमें सरकारी वकील Ujjwal Nikam ने एक इंटरव्यू में उन्हें कथित तौर पर साजिश का मास्टरमाइंड बताया था।

हालांकि, नदीम ने हमेशा इन आरोपों से इनकार किया और कहा कि वे उस समय लंदन में थे और बाद में अदालत ने भी साजिश के आरोपों को खारिज कर दिया। इन विवादों और लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद प्रतिभा धीरे-धीरे इंडस्ट्री से दूर हो गईं। जहां नदीम विदेश में बस गए। तो वहीं प्रतिभा ने भी लाइमलाइट से दूरी बना ली और आज वो अविवाहित हैं और सार्वजनिक जीवन से लगभग गायब हो चुकी हैं।