24 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विलेन के रोल में इमरान हाशमी का नाम क्यों हो रहा ट्रेंड? क्या ‘बड़े साहब’ के रोल में एक्टर की की एंट्री हुई!

Emraan Hashmi Entry In Dhurandhar 2: इमरान हाशमी का नाम हाल ही में विलेन के रोल में चर्चा का विषय बनता जा रहा है, जिससे फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है। उनकी प्रभावशाली एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए, कई लोग मान रहे हैं कि वो 'बड़े साहब' के किरदार में लौट सकते हैं।

2 min read
Google source verification
Emraan Hashmi Entry In Dhurandhar 2

इमरान हाशमी ((सोर्स: X @emraanhashmi के अकाउंट द्वारा)

Emraan Hashmi Entry In Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की सुपरहिट एक्शन-ड्रामा फिल्म 'धुरंधर' की सक्सेस के बाद अब इसके फैंस एक बार फिर बड़े जोश के साथ 'धुरंधर 2' का इंतजार कर रहे हैं। बता दें, जैसे-जैसे सीक्वल की रिलीज डेट करीब आ रही है, वैसे-वैसे फिल्म से जुड़ी नई-नई खबरें सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ फैल रही हैं और दर्शकों की उत्सुकता भी तेजी से और भी बढ़ गई है।

फिल्म का मिस्ट्री कैरेक्टर 'बड़े साहब'

फिल्म 'धुरंधर 2' के सबसे बड़े रहस्य में से एक है फिल्म का मिस्ट्री कैरेक्टर 'बड़े साहब'। इस रोल को कौन निभाएगा, इस सवाल ने फैंस के बीच जबरदस्त सस्पेंस पैदा कर दी है। खबरों की मानें तो इस रहस्यमयी रोल के लिए एक्टर इमरान हाशमी का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में है। हाल ही में एक लीक हुए स्क्रीनशॉट में इमरान का नाम कास्ट लिस्ट में दिखा था, जिससे कयास और भी मजबूत हो गए हैं। हालांकि मेकर्स और खुद इमरान हाशमी ने इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन फैंस उनकी विलेन के तौर पर एंट्री को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।

इस फिल्म में यामी गौतम के कैमियो रोल की भी खबरें सामने आई हैं, जो फैंस के लिए एक और सरप्राइज साबित हो सकती हैं। 'धुरंधर 2' के निर्माण को पहले से कहीं बड़े पैमाने पर किया जा रहा है, जिसमें नए किरदार और बढ़ी हुई कहानी को शामिल करके फिल्म को और भी ज्यादा रोमांचक बनाया जाएगा।

दमदार एक्शन और शानदार एक्टिंग

आदित्य धर के निर्देशन में बनी ये फिल्म रणवीर सिंह के दमदार एक्शन और शानदार एक्टिंग के दम पर फिर से दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है। मेकर्स ने ट्रेलर की रिलीज डेट को लेकर भी प्लान बना लिया है और खबरों के मुताबिक ट्रेलर 5 मार्च के आस-पास जारी किया जा सकता है। अब फिल्म की रिलीज डेट 19 मार्च को ईद के खास मौके पर रखी गई है, ताकि बड़े पैमाने पर सेलिब्रेशन के बीच 'धुरंधर 2' को बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता मिल सके।

बता दें, अब फैंस का सबसे बड़ा सवाल ये है कि 'बड़े साहब' के चेहरे का खुलासा कब होगा। इस रहस्य ने दर्शकों की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है और फिल्म के टीजर के बाद ये क्रेज और भी ज्यादा जगमगा गया है। देखते हैं कि 'धुरंधर 2' किस तरह से अपने दमदार किरदारों और कहानी के साथ एक बार फिर धमाल मचाती है।