बताया जा रहा है कि रामगोपाल वर्मा ने जब 'संजू' देखी तो उन्हें यह काफी पसंद आई, लेकिन उन्हें इस बात से दुख हुआ कि इस फिल्म में संजय दत्त की कानूनी लड़ाई, एके 56 और और मुंबई बम ब्लास्ट वाली घटना को सतही तौर पर दिखाया गया। जबकि दर्शक वह जानकारी चाहते थे, वे चीजें जानना चाहते थे जो संजय दत्त के साथ हुए विवादों के पीछे थीं, लेकिन फिल्म में यही सब नहीं दिखाया गया। रामगोपाल वर्मा की फिल्म में कई डीटेल्स होंगी। मसलन, वे कौन लोग थे, जिन्होंने संजय दत्त की फैमिली को धमकी दी, जिसकी वजह से संजय को एके56 रखने के लिए मजबूर होना पड़ा। कैसे वह उसकी वजह से फंसे और कैसे उस राइफल को डिस्पोज किया गया।