
Natasa Stankovi
Hardik Pandya and Natasa Stankovic Divorce: नताशा स्टेनकोविक का हार्दिक पांड्या से तलाक हुए अभी एक महीना भी नहीं बीता है। इसी बीच नताशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जो उनके नाम बदलने की ओर इशारा कर रहा है। हार्दिक से तलाक के बाद नताशा अपने देश सर्बिया लौट गई थी। नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ अक्सर सोशल मीडिया पर पेस्ट शेयर करती रहती हैं। नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ मूव ऑन करने की कोशिश कर रही हैं। इसी बीच उनका नाम बदलने वाले पोस्ट ने फैंस को हैरान करके रख दिया है।
नताशा ने अपने इंस्टाग्राम पर खूबसूरत सी एक सेल्फी शेयर की है। इस सेल्फी में एक्ट्रेस प्यारी सी स्माइल करते हुए नजर आ रही हैं। नताशा ने अपनी सेल्फी को शेयर करते हुए लिखा, "जब आप सब कुछ भगवान को सौंप देते हैं, तभी आपको एक नया नाम मिलता है। आप वो नहीं हैं जो आप थे बल्कि वो हैं जो भगवान कहते हैं कि आप हैं"
नताशा ने इस पोस्ट के साथ और भी स्टोरी शेयर की हैं। एक स्टोरी में नताशा अपने बेटे अगस्त्य के साथ पूल में एंजॉय कर रही हैं। दूसरी स्टोरी में अगस्त्य साइकिल के साथ नजर आ रहे हैं। तीसरी स्टोरी में नताशा कार वॉश करते हुए दिख रही हैं। इसी तरह से नताशा हार्दिक से तलाक के बाद सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियोज शेयर करके अपडेट देती रहती हैं।
नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या ने साल 2020 में शादी की थी। साल 2021 में उन्होंने अपने बेटे अगस्त्य का स्वागत किया था। साल 2024 के शुरुआती महीनों से उनके तलाक की खबरें सामने आने लगीं।18 जुलाई 2024 को एक जॉइंट स्टेटमेंट जारी करते हुए हार्दिक-नताशा ने अपने अलग होने की अनाउंसमेंट कर दिया था। उन्होंने बताया कि वे मिलकर अपने बेटे की परवरिश करेंगे।
Updated on:
14 Aug 2024, 11:32 AM IST
Published on:
14 Aug 2024, 9:40 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.