https://www.patrika.com/bollywood-news/neetu-kapoor-s-birthday-on-related-to-life-things-6255790/
दरअसल, मशहूर कोरियोग्राफर राजेंद्र सिंह ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वह नीतू कपूर संग डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में नीतू कपूर जिस गाने पर डांस कर रही हैं। वह उनके बेटे रणबीर कपूर की फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ के ही गाने पर ठुमके लगा रही है। ‘घाघरा’ गाने पर रिहर्सल करते हुए नीतू कपूर का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है। वीडियो में नीतू कपूर ब्लू शर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दे रही हैं। डांस करते हुए नीतू की अदाएं देख आपको गुज़रे जमाने की नीतू की याद आ जाएगी। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
https://www.patrika.com/bollywood-news/neetu-kapoor-birthday-celebration-photos-viral-karan-johar-trolled-aga-6255717/
यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग कयास लग रहे हैं कि जल्द ही रणबीर और आलिया की शादी हो सकती है। वैसे बता दें काफी लंबे से खबरें उड़ रही हैं कि दिसंबर में रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अभिनेत्री नीतू कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें वैसे तो वह काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि वह जल्द ही एक बिग बजट मूवी में दिखाई दे सकती हैं। जिसमें उनके साथ कियारा अडवाणी, अनिल कपूर, वरूण धवन दिखाई देंगे। इस फिल्म के निर्माता राज मेहता होंगे।