scriptमां नीतू कपूर के कहने पर आलिया-रणबीर ने लिया बड़ा फैसला! बिना शादी किए रहेंगे एक साथ एक घर में… | Neetu Kapoor wants son Ranbir Kapoor to move in with Alia Bhatt | Patrika News
बॉलीवुड

मां नीतू कपूर के कहने पर आलिया-रणबीर ने लिया बड़ा फैसला! बिना शादी किए रहेंगे एक साथ एक घर में…

Alia Bhatt और Ranbir Kapoor को एक प्रोपर्टी डीलर से मिलते देखा गया था।

मुंबईApr 25, 2019 / 09:57 am

Riya Jain

मां नीतू कपूर के कहने पर आलिया-रणबीर ने लिया बड़ा फैसला! शादी से पहले रहेंगे एक साथ एक घर में...

मां नीतू कपूर के कहने पर आलिया-रणबीर ने लिया बड़ा फैसला! शादी से पहले रहेंगे एक साथ एक घर में…

इन दिनों बॅालीवुड स्टार्स Alia Bhatt और Ranbir Kapoor को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। दोनों पिछले एक साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। यहां तक की दोनों की शादी की खबरें भी जोरों पर हैं। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है।

neetu-kapoor-wants-son-ranbir-kapoor-to-move-in-with-alia-bhatt

जैसा की हम सब जानते हैं पिछले दिनों रणबीर और आलिया को एक प्रोपर्टी डीलर से मिलते देखा गया था। तभी से इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था की दोनों लिव-इन में रहने वाले हैं। अब यह खबर सच होती नजर आ रही है।

 

ranbir-kapoor-to-move-in-with-alia-bhatt

दरअसल, खबरें हैं की इस साल के लिए रणबीर-आलिया की शादी टल गई है। जब तक ऋषि कपूर ठीक होकर वापस नहीं लौटते, दोनों शादी नहीं करेंगे। लेकिन मां नीतू कपूर चाहती हैं की उनकी होने वाली बहू आलिया अपना सारा खास वक्त अब रणबीर के साथ बिताए।

ranbir-kapoor-alia-bhatt

इसलिए उन्होंने दोनों को एक साथ एक अपार्टमेंट में रहने की सलाह दी है। हालांकि इस खबर में कितनी सच्चाई है यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

Home / Entertainment / Bollywood / मां नीतू कपूर के कहने पर आलिया-रणबीर ने लिया बड़ा फैसला! बिना शादी किए रहेंगे एक साथ एक घर में…

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो