scriptनेहा धूपिया दिखीं प्रिंसेस लुक में, देखते रह गए पति अंगद | Patrika News
बॉलीवुड

नेहा धूपिया दिखीं प्रिंसेस लुक में, देखते रह गए पति अंगद

5 Photos
6 years ago
1/5

बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया जल्द ही मां बनने वाली हैं। वह अपने बेबी बंप के साथ अक्सर दिखती हैं। नेहा के मां बनने की खुशी में अंगद बेदी ने मुम्बई के बांद्रा में बेबी शॉवर पार्टी ऑर्गनाइज की। इसमें वह व्हाइट कलर की फ्रिली फ्रॉक पहनकर पहुंचीं। इसके साथ ही सर पर फूलों का टियारा पहने हुए नेहा प्रिंसेस की तरह लग रही थीं।

2/5

इस दौरान अंगद और नेहा का कैमरे में कैद कर लिया गया। इन फोटोज में अंगद, नेहा के चेहरे से अपनी नजर ही नहीं हटा पा रहे थे।

3/5

अंगद और नेहा की पार्टी में बॉलावुड के तमाम सेलिब्रिटी सुनील शेट्टी, करन जौहर, प्रीति जिन्टा, राहुल बोस, अलवीरा अग्निहोत्री, अतुल कस्बेकर और अरबाज खान ने शिरकत की।

4/5

ये कपल इसी साल शादी के बंधन में बंध गए थे। कहा जा रहा था कि दोनों ने प्रेग्नेंसी के कारण गुपचुप शादी रचाई थी। लेकिन बाद में अंगद ने इस बात को गलत बताया था।

5/5

नेहा और अंगद के अफेयर की खबरें तब सुर्खियों बनीं जब ये कपल नवंबर 2017 में क्रिकेटर जहीर खान और सागरिका की शादी के रिसेप्शन में पहुंचा था। नेहा-अंगद ने कभी डेटिंग को लेकर कुछ नहीं कहा था, लेकिन करीब 1 साल डेटिंग के बाद फिर मई में दोनों ने शादी कर ली थी।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.