8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

निया शर्मा ने ट्रेडिशनल लुक में कराया बोल्ड फोटोशूट, सोशल मीडिया पर वायरल हुईं हॉट फोटोज़

निया शर्मा (Nia Sharma) ने ट्रेडिशनल लुक में ढाया कहर सोशल मीडिया पर वायरल हुईं निया की हॉट तस्वीरें

2 min read
Google source verification
nia_sharma_1.jpg

Nia Sharma

नई दिल्ली: टेलीविजन की सबसे हॉट एक्ट्रेसेज़ में से एक निया शर्मा (Nia Sharma) अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं। अपने काम से ज्यादा निया सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड तस्वीरों के कारण सुर्खियां बटोरती हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। इस दौरान वह अपनी बोल्डनेस के कारण ट्रोल भी हो जाती हैं। लेकिन निया को ट्रोलिंग से कोई फर्क नहीं पड़ता है। ऐसे में अब एक बार फिर निया की कुछ तस्वीरें इंटरनेट पर आग लगाने का काम कर रही हैं।

क्या अनुष्का शर्मा के बाद अब दीपिका पादुकोण देंगी गुड न्यूज? इस तस्वीर को देख फैंस ने लगाया प्रेग्नेंसी का अनुमान

लहंगे में बोल्ड फोटोशूट

इन तस्वीरों को निया शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है। ब्लू कलर के हेवी लहंगे में निया काफी खूबसूरत लग रही हैं। ऑफ शोल्डर ब्लाउज में निया अपने सेक्सी फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने सिर्फ गले में चोकर पहना हुआ है, जो उनके लुक को पूरा कर रहा है। इसके साथ ही, उन्होंने लहंगे के मैचिंग का मेकअप किया हुआ है। निया की ये बोल्ड तस्वीरें अब इंटरनेट पर काफी वायरल हो रही हैं।

ट्रेडिशनल लुक में ढाया कहर

इससे पहले निया ने ट्रेडिनेशनल ड्रेस में कहर ढाया था। निया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Nia Sharma Instagram) से तस्वीरों को शेयर किया। तस्वीरों में निया क्रीम कलर का लहंगा पहने काफी खूबसूरत लग रही हैं। क्रीम कलर के लहंगे के साथ उन्होंने कोई जूलरी नहीं पहनी है। सिंपल मेकअप में वह बोल्ड अंदाज में पोज़ देती नजर आ रही हैं। उनकी इन तस्वीरों पर लाखों लाइक्स आए थे।

भारती सिंह ने गिन्नी चतरथ की अनदेखी तस्वीर शेयर कर कपिल शर्मा को दी बेटा होने की बधाई

बता दें कि निया शर्मा की गिनती एशिया की सबसे सेक्सी 50 महिलाओं की लिस्ट में भी हो चुकी है। इंस्टाग्राम पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। फैंस उनकी तस्वीरों को काफी पसंद करते हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो निया इन दिनों 'जमाई राजा 2.0' सीरीज को लेकर चर्चा में है। इसमें उनके साथ एक्टर रवि दुबे नजर आएंगे। ये सीरीज जमाई राजा सीरियल का सीक्वल है। हाल ही में 'जमाई राजा 2.0' का टीजर रिलीज हुआ था, जिसे काफी पसंद किया गया था।