13 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर पति निक जोनस ने गिफ्ट की सबसे महंगी रेड वाइन

बीते दिन एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। जन्मदिन के मौके पर उनके पति निक जोनस ने उनसे सबसे महंगा तोहफा दिया है। जिसकी तस्वीर एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
2 min read
Google source verification
Nick Jonas's birthday gift for Priyanka Chopra costs over ₹131,375

Nick Jonas's birthday gift for Priyanka Chopra costs over ₹131,375

नई दिल्ली। इंटरनेशनल स्टार बन चुकी एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने बीते दिन अपना 39वां जन्मदिन मनाया। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के सेलेब्स ने एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया। यही नहीं एक्ट्रेस को उनके बर्थडे पर कई महंगे तोहफे भी मिले। खास बात ये है कि प्रियंका को उनके पति निक जोनस ने भी बड़े खास अंदाज बर्थडे की शुभकामनाएं दीं और बर्थडे गिफ्ट दिया। जिसके सामने सभी के तोहफे फीके नज़र आए। प्रियंका चोपड़ा ने पति निक से मिले तोहफे की तस्वीर साझा की है।

पति निक ने दिया सबसे महंगा तोहफा

प्रियंका चोपड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक तस्वीर पोस्ट की है। प्रियंका ने जो तस्वीर पोस्ट की है उसमें रेड वाइन की एक महंगी बोतल टेबल पर दिखाई दे रही है। साथ ही एक गिलास है जिसमें रेड वाइन दिखाई दे रही है। प्रियंका ने तस्वीर पर निक जोनस को टैग करते हुए 'You' यानी कि 'तुम' लिखकर उसके आगे रेड हार्ट का इमोजी बनाया है। निक जोनस का यह तोहफा प्रियंका को काफी पसंद आया है। सोशल मीडिया पर यह तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें- जब प्रियंका चोपड़ा ने बताई निक जोनस से शादी करने की वजह, कहा था- 'पति में नज़र आती है पिता की छवि'

लाखों में है रेड वाइन की कीमत

प्रियंका चोपड़ा के जन्मदिन पर निक जोनस ने जो रेड वाइन उन्हें तोहफे में दी है उसकी कीमत सुन आप हैरान हो जाएंगे। ड्रिंकएंडको डॉट कॉम की मानें तो ये रेड वाइन 1982 की चेटो माउटन रोथ्सचाइल्ड एक शराब है। जो करीबन 750 मिलीलीटर की बोतल में आती है। जिसकी कीमत 131,375 रुपए है। यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि इस कीमत में एक शख्स अपने लिए बाइक या स्कूटर खरीद सकता है।

यह भी पढ़ें- निक जोनस से शादी करने से पहले प्रियंका चोपड़ा कर चुकी हैं इन स्टार्स को डेट

हॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग में बिजी प्रियंका चोपड़ा

वैसे आपको बता दें निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी सबकी फेवरट है। कपल की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है। एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों प्रियंका हॉलीवुड की फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं। इन दिनों प्रियंका 'टेक्सट फॉर यू' की शूटिंग कर रही हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद प्रियंका अपनी दूसरी फिल्म 'सिटाडेल' की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। फिलहाल प्रियंका ने बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग