सलमान खान स्टारर भारत एक इंडियन, एक्शन, फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। मूवी में सलमान खान के अलावा कैटरीना कैफ, तब्बू, दिशा पाटनी मुख्य किरदार मे हैं। यह 2014 में रिलीज हुई साउथ कोरियन फिल्म 'ऑड टू माई फादर' की रीमेक है। भारत अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म की कहानी आजादी से लेकर 21वीं शताब्दी तक के देश के सफरनामें पर आधारित है। इस मूवी में सलमान 17 साल के युवा से लेकर 70 साल के बूढ़े आदमी तक का किरदार अदा करेंगे।