
nora fatehi
डांसिंग क्वीन नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस और अंदाज से फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। नोरा की फैंस लिस्ट लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। अब उनके भारत के अलावा विदेशों में बढ़ी संख्या में मौजूद हैं। हाल ही में उन्होंने मोरोक्को में परफॉर्मेंस किया। इस दौरान नोरा ने स्टेज पर आग लगा दी। उनकी परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हो रहे हैं। इस वीडियो में नोरा फतेही रेड ड्रेस में काफी खूबसूरत लग रही हैं।
नोरा इस वीडियो में अपने गाने 'दिलबर' के अरेबिक वर्जन पर जमकर डांस करती नजर आ रही हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो को खुद नोरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि नोरा के डांस और अंदाज को देख वहां मौजूद भीड़ बेकाबू हो जाती है। फेमस नोरा फतेही का हाल ही में 'एक तो कम जिंदगानी' सॉन्ग रिलीज हुआ है।
View this post on InstagramA post shared by Nora Fatehi (@nora.fatehi_love) on
View this post on InstagramA post shared by Nora Fatehi (@nora.fatehi_love) on
नोरा फतेही का ये नया सॉन्ग, सिद्धार्थ मल्होत्रा और तारा सूतारिया की फिल्म 'मरजावां' में नजर आएगा। इस फिल्म को मिलाप झावेरी ने डायरेक्ट किया है, और इसमें रितेश देशमुख विलेन के रोल में दिख रहे हैं। मरजावां 8 नवंबर को रिलीज होने जा रही है।
Published on:
21 Oct 2019 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
