
Nora Fatehi will perfor in FIFA World Cup
बॉलीवुड एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही (Nora Fatehi) हमेशा ही किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। इतना ही नहीं नोरा को भारत का नाम रोशन करने जा रही हैं। जी हां, नोरा फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup 2022) में परफार्म करेंगी। वे दिसंबर में अपनी डांस परफॉर्मेंस देंगी। इससे पहले फीफा वर्ल्ड कप (FIFA World Cup) के लिए जेनिफर लोपेज (Jennifer Lopez) और शकीरा (Shakira) अपना परफॉर्मेंस दे चुकी हैं, जिसके बाद अब भारत की डांसर नोरा फतेही अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार है। इतना ही नहीं उनके डांस की रिहर्सल भी काफी जोरों-शोरों से चल रही है, जिसकी वीडियो नोरा अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं, लेकिन अब फैंस के पास एक्ट्रेस से मिलने का एक सुनहरा मौका है।
फैंस को पूरा करना होगा चैलेंज
ऐसे में जो भी फैंस नोरा से मिलना चाहता है और उनके साथ फीफा फैन फेस्ट के परफॉर्मेंस के दौरान दोहा कतर में मंच साझा करना चाहता है उन सभी को एक्ट्रेस द्वारा दिया गया एक हुकअप चैंलेज (Hookup chalange) पूरा करना होगा, जिसके बाद उनको नोरा फतेही से मिलने का खास मौका मिलेगा। जी हां, हाल में नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा की है।
नोरा फतेही ने चैंलेज का वीडियो किया शेयर
वीडियो में नोरा अपने एक डांस पार्टनर के साथ 'EVERYBODY!' सॉन्ग पर डांस और हुकअप करती नजर आ रही हैं। साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि 'EVERYBODY! चलिए चलते हैं! @Fifaworldcup anthem #lightthesky की आधिकारिक हुकस्टेप चुनौती की ओर!! मेरे गाने #DanceWithnora और टैग @fifaworldcup और @rajitdev के लिए हुकस्टेप डांसिंग के लिए उर वीडियो पोस्ट करें!'।
यह भी पढ़ें: बिगड़ रहा है 'बिग बॉस' के घर का माहौल! Archan Gautam के बाद Mc Stan ने की हाथापाई
फैंस नोरा के साथ कतर में करेगा मंच साझा
साथ ही एक्ट्रेस कैप्शन में आगे लिखती हैं 'इल मेरे पसंदीदा लोगों को रीपोस्ट करें! एक भाग्यशाली विजेता मेरे साथ लाइव फीफा फैन फेस्ट के परफॉर्मेंस के दौरान दोहा कतर में मंच पर शामिल होगा 29 नवंबर को !! कौन सी टीम आप कमेंट्स में एक झंडे के साथ शेयर करें'। नोरा का ये वीडियो और पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात ये हैं कि काफी लोगों ने नोरा के इस गाने पर पोस्ट साझा किए हैं।
फीफा के ओपनिंग और क्लोजिंग में परफॉर्म करेंगी नोरा
बता दें कि नोरा फतेही फीफा के ओपनिंग और क्लोजिंग दोनों सेरेमनी में परफॉर्म करेंगी। साथ ही बताया जा रहा है कि नोरा क्लोजिंग सेरेमनी में फेमस हिंदी गाने पर डांस करती नजर आएंगी। इसके अलावा नोरा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर नोरा के 42.6 मिलियन की संख्या में फॉलोअर्स है, जो उनकी एक्टिविटीज को काफी पसंद भी करते हैं। लोग नोरा के किलर डांस मूव्स के दीवाने हैं।
यह भी पढ़ें:Sapna Choudhary Video: अपने 'नशीले नैन' से लोगों को दिवाना बना रही हैं सपना चौधरी! वीडियो हुआ वायरल
Updated on:
18 Nov 2022 04:03 pm
Published on:
18 Nov 2022 04:02 pm
बड़ी खबरें
View Allबॉलीवुड
मनोरंजन
ट्रेंडिंग
