scriptकरिश्मा नहीं बल्कि कपूर खानदान की इस लाड़ली ने तोड़ी थी खानदान की परंपरा, जी रही अब गुमनामी की जिंदगी | Not Karisma but this lady of Kapoor family had broken the tradition | Patrika News
बॉलीवुड

करिश्मा नहीं बल्कि कपूर खानदान की इस लाड़ली ने तोड़ी थी खानदान की परंपरा, जी रही अब गुमनामी की जिंदगी

फिल्मों में कपूर खानदान की कोई बहू बेटी काम नहीं करेगी इस परंपरा को कपूर खानदान के पहले अभिनेता पृथ्विराज कपूर ने बनाया था। आपको बता दें करिशमा कपूर उस खानदान की इकलौती ऐसी लड़की थी जिन्होने फिल्मों में काम किया था।

Jan 12, 2022 / 10:50 pm

Sneha Patsariya

sanjana kapoor
बॉलीवुड में कपूर खानदान का एक अलग ही नाम और रुतबा बना हुआ। कपूर खानदान का ये नाम और रुतबा आज से नहीं बल्कि सिनेमा की शुरुआत से ही बना हुआ है। कपूर खानदान के दिग्गज कलाकारों ने बॉलीवुड में बहुत बड़ा योगदान दिया है फिर चाहे वो पृथ्वीराज कपूर हों या फिर शशि कपूर, रणधीर कपूर, शम्मी कपूर और ऋषि कपूर हो। कपूर खानदान की वो लड़की जिसने इस खानदान की सालों पुरानी परंपरा तोड़ी है। वहीं 90 के दशक में लोगों के दिलों पर राज करने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर को लेकर यह धारणा है।
कि करिश्मा ‘कपूर खानदान’ की एकलौती बेटी है जिन्होंने पृथ्वीराज की परंपरा तोड़कर फिल्मों में काम किया है। कहा जाता है कि करिश्मा कपूर से पहले कपूर खानदान की किसी महिला ने फिल्मों में काम नहीं किया था और ना ही कपूर खानदान में बहू-बेटियों को फिल्म में काम करने की इजाजत थी। रिपोर्ट की मानें तो इस परंपरा को पृथ्वीराज कपूर ने बनाया था जिसे तोड़ने की हिम्मत किसी में नहीं थी। लेकिन कहा जाता है कि करिश्मा कपूर इस परंपरा को तोड़कर अपना हुनर दिखाने में कामयाब रही थी।
sanjana_kapoor.jpg
बता दें कि फिल्मों में कपूर खानदान की कोई बहू बेटी काम नहीं करेगी इस परंपरा को कपूर खानदान के पहले अभिनेता पृथ्विराज कपूर ने बनाया था। आपको बता दें करिशमा कपूर उस खानदान की इकलौती ऐसी लड़की थी जिन्होने फिल्मों में काम किया था। ऐसा माना जाता है की करिशमा से पहले कपूर खानदान की किसी भी बहू बेटी ने फिल्मों में काम नहीं किया था लेकिन करिशमा एक ऐसी लड़की थी जिन्होंने इस परंपरा को तोड़ फिल्मों में काम किया था। हालांकि ये बात पूरी तरह सच नहीं है बल्कि कपूर खानदान की एक और लड़की थी जिसने इस परंपरा को तोड़ा था।
बता दें कि, करिश्मा कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली कपूर खानदान की दूसरी बेटी है। बल्कि पहली बेटी जाने-माने अभिनेता शशि कपूर की बेटी संजना कपूर है। जी हां.. आपने इनके बारे में कम ही सुना होगा लेकिन करिश्मा नहीं बल्कि संजना कपूर ही एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने वाली कपूर खानदान की पहली महिला थी। शशि कपूर और जेनिफर कैंडल तीन बच्चों के माता-पिता थे। उनके बच्चों का नाम करण कपूर, कुणाल कपूर और बेटी संजना कपूर है।
यह भी पढ़ें

तब्बू से भी ज्यादा खूबसूरत है उनकी बड़ी बहन, सेट पर चंकी पांडे की कर दी थी पिटाई

sanjana.jpg
बता दें, शशि कपूर ने अपने प्रॉडक्शन हाउस के जरिए फिल्म ’36 चौरंगी लेन’ बनाई थी जिसमें उन्होंने बेटी संजना को भी कास्ट किया था। यूं तो इस फिल्म में बतौर अभिनेत्री शशि कपूर की पत्नी जेनिफर केंडल थी लेकिन उनके बचपन का किरदार बेटी संजना ने निभाया था। इस दौरान संजना की उम्र महज 14 साल थी। इसके बाद 17 साल की उम्र में उन्होंने फिल्म ‘उत्सव’ में काम किया। यह फिल्म साल 1984 में रिलीज हुई थी जिसमें बतौर अभिनेत्री रेखा दिखाई दी थी।

Home / Entertainment / Bollywood / करिश्मा नहीं बल्कि कपूर खानदान की इस लाड़ली ने तोड़ी थी खानदान की परंपरा, जी रही अब गुमनामी की जिंदगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो